scriptलोकसभा चुनाव: अंतागढ़ से अति संवेदनशील क्षेत्र के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए मतदान दल | Lok Sabha CG 2019: Voting party departs from helicopter in Kanker | Patrika News

लोकसभा चुनाव: अंतागढ़ से अति संवेदनशील क्षेत्र के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए मतदान दल

locationकांकेरPublished: Apr 17, 2019 11:48:47 am

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

पखांजूर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर के लिए सुबह नौ मतदान दल नरहरदेव ग्राउंड में पहुंच गया था।(Kanker Lok Sabha Election 2019)

lok sabha election

लोकसभा चुनाव: अंतागढ़ से अति संवेदनशील क्षेत्र के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए मतदान दल

कांकेर. लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को प्रथम दिन 25 मतदान दलों को रवाना किया गया। पखांजूर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर के लिए सुबह नौ मतदान दल नरहरदेव ग्राउंड में पहुंच गया था। बस और अन्य छोटे वाहनों के माध्यम से मतदान दल को रवाना किया जाना था।

lok sabha election

दोपहर बारह बजे तक सिर्फ दो बस पहुंची थीं। भूख और प्यास से परेशान मतदान दल के लोगों ने बताया कि जब प्रशासन ने समय पर वाहनों का बंदोबस्त नहीं कर पाया था तो पहले क्यों बुला लिया। खेल ग्राउंड में न तो पानी का बंदोबस्त किया गया था न ही टेंट की व्यवस्था है। तेज धूप में मतदान दल के लोग इधर-उधर भटक रहे हैं।(Kanker Lok Sabha Election 2019)

अंतागढ़ में चुनाव कराने के लिए नरहरदेव खेल मैदान में पहुंचे दल क्रमांक ६५ ने बताया कि सुबह नौ बजे से ग्राउंड में बैठे हैं। यहां न तो पानी का बंदोबस्त किया गया है न ही कहीं बैठने की सुविधाएं है। जमीन पर बैठकर प्रतीक्षा कर रहे हैं, दोपहर १२ बजे तक साधन नहीं मिला है। मतदान दल 43 ने बताया कि उन्हें पखांजूर जाने के लिए सुबह नौ बजे बुला लिया गया। दोपहर तक बस नहीं मिली है। पेड़ के नीचे बैठकर इंतजार कर रहे हैं।

मतदान दल 47 ने बताया कि सुबह नौ बजे नरहरदेव मैदान में बुलाया गया था। दोपहर तीन बजे तक पखांजूर में पहुंचना था। पखांजूर में खाना मिलना बताया गया था। दोपहर तक यहीं हैं तो पखांजृूर कब पहुंचेंगे। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं किया गया है। अगर यह आदेश दिया गया होता कि जहां से ईवीएम और वीवीपैड लेनी है तो मतदान के सभी साथी वहीं पहुंचतेे। मतदान दल 23 के सदस्यों ने कहा कि उन्हें भी पखांजूर जाना है। दोपहर तीन बजे तक वहां पहुंचना है। अभी तक किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने से सभी नरहरदेव खेल ग्राउंड में प्रतीक्षा कर रहे हैं।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कांकेर के अंतर्गत आने वालेे विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ के 25 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को मंगलवार को अंतागढ़ एवं पखांजूर से रवाना किया गया। कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केएल चौहान ने बताया कि अंतागढ़ बेस कैम्प से हेलीकॉप्टर द्वारा 18 मतदान दलों को और पखांजूर से सात मतदान दलों को सडक़ मार्ग से रवाना किया गया।

वीवीपैड लेनी है तो मतदान के सभी साथी वहीं पहुंचतेे। मतदान दल २३ के सदस्यों ने कहा कि उन्हें भी पखांजूर जाना है। दोपहर तीन बजे तक वहां पहुंचना है। अभी तक किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने से सभी नरहरदेव खेल ग्राउंड में प्रतीक्षा कर रहे हैं।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कांकेर के अंतर्गत आने वालेे विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ के 25 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को मंगलवार को अंतागढ़ एवं पखांजूर से रवाना किया गया। कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केएल चौहान ने बताया कि अंतागढ़ बेस कैम्प से हेलीकॉप्टर द्वारा 18 मतदान दलों को और पखांजूर से सात मतदान दलों को सडक़ मार्ग से रवाना किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो