scriptशादीशुदा महिला के साथ रोज करता था ये गंदा काम, बोला- अगर किसी को बताया तो… | Man try to rape with woman in Kanker Chhattisgarh | Patrika News

शादीशुदा महिला के साथ रोज करता था ये गंदा काम, बोला- अगर किसी को बताया तो…

locationकांकेरPublished: Mar 14, 2019 01:01:36 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया और महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

rape news

शादीशुदा महिला के साथ युवक रोज करता था ये गंदा काम, बोला- अगर किसी को बताया तो…

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया और महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस के अनुसार ग्राम बड़े कापसी निवासी एक 35 वर्षीय महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम आलोर निवासी नरेश वैद्य (30) पिता रमेश वैद्य ने जनवरी से लेकर अब तक कई बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी को बताने पर बेइज्जती करने और जान से मारने की धमकी देता है।

पेरशान होकर 12 जनवरी को पुलिस थाना में शिकायत की थी। महिला के शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच पड़ताल में लिया तो सही पाए जाने पर दुष्कर्म के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

जैसे तैसे उसके चंगुल से छुटकर बाहर आयी तो उक्त युवक मेरे पीछे बाहर आकर अश्लील गाली देते हुए मेरे साथ हाथ थप्पड़ से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया। यह सब ग्राम का ही श्रीचंद जैन ने देखा और बीच बचाव किया तथा उक्त युुवक से मुझे छुड़ाया। इसके बाद घटना की जानकारी पति सतीश साहू, साहू समाज के अध्यक्ष वीर सिंह एवं ग्राम सरपंच योगिता कावड़े को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच मे पुलिस जुटी है। महिला ने बताया युवक से जान को खतरा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो