यह घटना कांकेर जिले के साईमुंडा आरएफ क्रमांक 126 के जंगल का है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वन विभाग के कर्मचारी जंगल की ओर निलते तो गंदी बदबू आने लगी। कुछ दूर जाने के बाद देखा तो एक पेड़ में नरकंकाल लटक रहा रहा। वनकर्मी सुखराम पोया ने ग्रामीणों के साथ दुधावा चौकी इस घटना की खबर दी। मौके पर पहुंचे एसडीओपी कांकेर आकाश मरकाम, विनोद नेताम चौकी प्रभारी दुधावा एवं नरहरपुर पुलिस ने तैयार किया। पुलिस ने बताया लाश पर एक भी था।
डाक्टर एसके सोनी सारवंडी ने पोस्टमार्डम किया और ग्रामीणों की उपस्थिति में अज्ञात नर कंकाल (Skeleton Found) को दफना दिया। आज्ञत व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।