scriptछत्तीसगढ़ में मतदान से एक दिन पहले BSF जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, घायल SI शहीद | Naxal attack on bsf jawan in kanker Chhattisgarh, 1 injured | Patrika News

छत्तीसगढ़ में मतदान से एक दिन पहले BSF जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, घायल SI शहीद

locationकांकेरPublished: Nov 11, 2018 02:01:35 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

छत्तीसगढ़: अभी तक इस घटना में एक जवान के घायल होने की सूचना मिली है। मुठभेड़ अभी जारी है।

naxal attack

छत्तीसगढ़ में मतदान से एक दिन पहले BSF जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, 1 जवान घायल

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के गोमेगट्टा के जंगलों में सर्चिंग पर निकले बीएसएफ के जवानों पर सुबह अचानक नक्सलियों ने हमला कर दिया। ये क्षेत्र कांकेर के कोयलीबेड़ा थाने के अंतर्गत आता है। इस घटना में सीमा सुरक्षा बल के 135वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार शहीद हो गए। फिलहाल जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। BSF के आईजी जयभगवान सांगवान ने इस घटना की पुष्टि की है।

ट्रेंडिंग वीडियो