scriptपुलिस के बाद अब इन होमगार्ड सैनिकों के परिवार भी चले आंदोलन की राह पर, सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन | Now home Guard Family will also go on Strike against Government of CG | Patrika News

पुलिस के बाद अब इन होमगार्ड सैनिकों के परिवार भी चले आंदोलन की राह पर, सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

locationकांकेरPublished: Jun 24, 2018 04:41:41 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

पुलिस परिवार के बाद अब होमगार्ड सैनिकों के परिवार के सदस्य भी आंदोलन की राह पर दिखाई दे रहे हैं।

home gaurd

पुलिस के बाद अब इन होमगार्ड सैनिकों के परिवार भी चले आंदोलन की राह पर, सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांकेर. पुलिस परिवार के बाद अब होमगार्ड सैनिकों के परिवार के सदस्य भी आंदोलन की राह पर दिखाई दे रहे हैं। होमगार्ड परिवार के सदस्यों ने शनिवार को मेलाभाठा मैदान में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार टीपी साहू को ज्ञापन सौंपा है।

वेतनमान संशोधन, नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर होमगार्ड जवानों के परिवार के सदस्य भी शनिवार को मेलाभाटा मैदान में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। उनकी मांग है कि राज्य के सभी होमगार्ड सैनिकों के मानदेय को संशोधित करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा तृतीय वर्ग कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतनमान व भत्ता दिया जाए। होमगार्ड सैनिकों के लिए आवास की व्यवस्था की जाए।

राज्य आपदा मोचन बल व अग्निशमन में कार्यरत जवानों को 50 प्रतिशत जोखिम भत्ता दिया जाए। पुन: नामांकन को बंद कर नियमित सेवा में रखा जाए। अवकाश की पात्रता अन्य विभागों की तरह दी जाए। अन्य विभाग की तरह होमगार्ड सैनिकों के परिवार के सदस्यों को नि:शुल्क ईलाज की सुविधा दी जाए।

ड्यूटी का समय आठ घंटे निर्धारित किया जाए। छात्रावास व स्कूलों में ड्यूटी करने पर अतिरिक्त भत्ता दिया जाए। आठ वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके होमगार्ड सैनिकों को प्रमोशन दिया जाए। अन्य शासकीय सेवकों के समान 62 वर्ष में सेवा निवृत्ति दी जाए। ड्युटी के दौरान मरने वाले होमगार्ड सैनिकों को शहीद का दर्जा देते हुए 1 करोड़ रूपए की सहायता राशि दी जाए और परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। महिला होमगार्ड सैनिकों को छह माह का मातृत्व अवकाश दिया जाए। सहित अन्य मांग शामिल है। इस मौके पर होमगार्ड के परिवार के सदस्य शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो