scriptपालिका प्रशासन की अनदेखी, प्लेसमेंट कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन | placement workers not get the salary from last few month in CG | Patrika News

पालिका प्रशासन की अनदेखी, प्लेसमेंट कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

locationकांकेरPublished: Nov 09, 2018 03:39:32 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

एक सप्ताह से दीपावली पर अपने-अपने वेतन का इंतजार कर रहे 80 प्लेसमेंट कर्मचारियों का सब्र टूट गया।

protest

पालिका प्रशासन की अनदेखी, प्लेसमेंट कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

कांकेर. एक सप्ताह से दीपावली पर अपने-अपने वेतन का इंतजार कर रहे 80 प्लेसमेंट कर्मचारियों का सब्र टूट गया। अक्टूबर माह का वेतन नहीं मिला तो सभी प्लेसमेंट कर्मचारी पालिका सीएमओ से फरियाद करने दफ्तर पहुंच गए। कर्मचारियों ने सीएमओ के समक्ष हाथ जोड़कर बोले साहब हमारा वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिल पाने के कारण त्यौहार फीका रह गया। प्लेसमेंट कर्मचारियों की गुहार को सीएमओ ने सुनी और बोले-समस्या का समाधान चाहते हो या नहीं, हम नियम कानून से बंधे हैं। वेतन का भुगतान ठेकेदार को करना है। हम किसी को अभी वेतन नहीं दें पाएंगे। हताश-निराश 80 प्लेसमेंट कर्मचारी कुछ देर बाद खाली हाथ लौट गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो