scriptओडिसा से MP ले जाकर गांजा खपाने की फिराक में था तस्कर, पुलिस ने धर दबोचा | Police arrested ganja smuggler in Kanker Chhattisgarh | Patrika News
कांकेर

ओडिसा से MP ले जाकर गांजा खपाने की फिराक में था तस्कर, पुलिस ने धर दबोचा

अंतागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

कांकेरMar 19, 2019 / 04:24 pm

Deepak Sahu

ganja news

ओडिसा से MP ले जाकर गांजा खपाने की फिराक में था तस्कर, पुलिस ने धर दबोचा

पूछताछ में आरोपी ने अवैध गांजा जयपुर ओडिशा से खरीद कर बैतूल मध्य प्रदेश बिक्री करने के लिए ले जाना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जप्त कर लिया गया। गांजा की अनुमानित कीमत 24 हजार रुपए है। आरोपी के विरुद्ध थाना अंतागढ़ में अपराध पंजीबद कर लिया गया। विधिवत कार्यवाही करते हुए विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में पेश किया गया। मामले की विवेचना करते हुए कोर्ट की अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना अंतागढ़ टीआई शरद दुबे, उप निरीक्षक महेंद्र ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक नारायण ठाकुर, प्रधान आरक्षक नायक, मांझी, आरक्षक महेश नेताम, रेमन साहू, रोहित गोटी, शम्भू उसेंडी एवं 82 वाहिनी कंपनी के इंस्पेक्टर रंजीत सिंह एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो