कांकेर

पहले लड़की के साथ किया रेप, जब हो गई उसकी शादी तो पति को किया कॉल और बोला…

युवक ने लड़की का किडनैप (Kidnap) कर उसे 3 दिनों तक शारीरिक संबंध (Rape with girl ) बनाया।

कांकेरAug 21, 2019 / 10:59 am

Bhawna Chaudhary

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भी एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने लड़की का किडनैप (Kidnap) कर उसे 3 दिनों तक शारीरिक संबंध (Rape with girl ) बनाया।किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची और आप बीती घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोगों ने समाज के लोकलाज के डर से अपराध (Crime) दर्ज नहीं कराया और उसकी शादी ग्राम उरंदाबेड़ा कोंडागांव में कर दी।शादी के भी आरोपी उसके पति को कॉल कर….

यह मामला कांकेर जिले का है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महेश सोनकर (30) पुत्र हीरालाल सोनकर एक अक्टूबर 2016 को अपनी कार से लड़की कंडेल गांव से रायपुर ले गया। जहां जबरदस्ती आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली और अपनी बड़ी बहन हेमलता सोनकर के घर राजिम लेकर चला गया। जहां जबरन लड़की के साथ तीन दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया। तीन दिन बाद अपनी कार से लड़की चारामा लाया और अपने घर में तीन दिनों तक कैद कर अस्मट लूटी।

सात अक्टूबर को लड़की आरोपी महेश को चकमा देकर अपने घर कंडेल चली गई। आप बीती घटना की जानकारी परिजनों को दी तो लोकलाज की डर से अपराध दर्ज नहीं कराया गया। इसी बीच लड़की की शादी कंवलराम जैन उर्फ मुकेश से ग्राम उरंदाबेड़ा कोंडागांव हो गई है। पीडि़ता ने बताया कि विवाह के बाद से अपने ससुराल उरंदाबेड़ा में रही है। आरोपी महेश बार-बार फोन करता था।

फोन नहीं उठाने पर भद्दी-भद्दी गाली लिखा पत्र डाक से पति के नाम पर भेजता है। अश्लील शब्दों का प्रयोग करता है। जिसकी शिकायत उरंदाबेड़ा पुलिस को लिखित की थी। पीडि़ता ने कांकेर पुलिस उप महानिरीक्षण को ज्ञापन देने हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज करने गुहार किया है। पीडि़ता ने कहा मुझे बंधक बनाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया है।

 

Chhattisgarh Crime की ख़बरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hindi News / Kanker / पहले लड़की के साथ किया रेप, जब हो गई उसकी शादी तो पति को किया कॉल और बोला…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.