scriptसावन के पहले सोमवार को अपनाएं ये चमत्कारी टोटके, भोलेनाथ की कृपा से खूब बरसेगा धन | Sawan 2019: Somwar ke totke, lord shiv bless with wealth prosperity | Patrika News

सावन के पहले सोमवार को अपनाएं ये चमत्कारी टोटके, भोलेनाथ की कृपा से खूब बरसेगा धन

locationकांकेरPublished: Mar 05, 2020 02:25:37 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

सावन (Sawan Somvar)माह की शुरुआत हो चुकी है।सावन सोमवार के दिन भगवान शिव (Lord shiv) की पूजा बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आपके ऊपर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं तो सोमवार के दिन महादेव के कुछ टोटकों (Somvar ke totke) और असरदार उपायों को करने से जीवन के सभी परेशानियां दूर हो जाएगी।

sawan somvar

सावन के पहले सोमवार के दिन अपनाएं ये चमत्कारी टोटके, भोलेनाथ की कृपा से बरसेगा धन

कांकेर. हिन्दुओं में सावन के महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। सावन (Sawan Somvar)माह की शुरुआत हो चुकी है।सावन सोमवार के दिन भगवान शिव (Lord shiv) की पूजा बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है की भगवान शिव की सोमवार को आराधना (Shiv Puja) करने से सारी परेशानियां दूर हो जाते है और भक्तों की सारी मुरादें पूरी हो जाती है। अगर आपके ऊपर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं तो सोमवार के दिन महादेव के कुछ टोटकों (Somvar ke totke) और असरदार उपायों को करने से जीवन के सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। जानिए सोमवार के असरदार टोटके और उपायों के बारें में:

सावन सोमवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा नियमित रूप से करता है तो शिव जी उससे प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. भक्त के जीवन में अपार धन का आगमन होता है।

अगर आपके ऊपर लगातार परेशानियां बनी हुई हैं और आपको इससे छुटकारा नहीं मिल रहा तो सोमवार को नंदी यानी बैल को हरा चारा जरूर खिलाएं। अगर इस दिन आप ऐसा करेंगे तो जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही अगर आप इस दिन गरीबों को भोजन कराते हैं तो आपके घर में अन्न की कमी नहीं आएगी।

अगर आपके कोई कार्य पूरा नहीं हो रहा है तो सोमवार के दिन 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर पवित्र शिवलिंग पर चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

अगर आपकी शादी में कोई अड़चन आ रही है या किसी वजह से बात नहीं बन पा रही है तो सोमवार (Somvar ke totke) के एक उपाय से हर एक परेशानी दूर होगी। इस परेशानी से निजात पाने के लिए भक्त पवित्र शिवलिंग पर केसर युक्त दूध चढ़ाना न भूलें। माना जाता है कि शिव जी (Lord shiv) के इस उपाय को करने से अविवाहितों के जल्द विवाह के योग बनते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो