scriptबेटी के कहने पर अंतिम संस्कार के लिए निकली मां की शवयात्रा को पुलिस ने बीच में रोका | Shav yatra stop by Police in Kanker Chhattisgarh | Patrika News

बेटी के कहने पर अंतिम संस्कार के लिए निकली मां की शवयात्रा को पुलिस ने बीच में रोका

locationकांकेरPublished: Mar 13, 2019 02:30:18 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

ग्राम पंचायत सरोना में अंतिम संस्कार के लिए घर से निकली एक वृद्ध महिला की शवयात्रा को पुलिस ने मंगलवार को बीच में रोक लिया

CGNews

बेटी के कहने पर अंतिम संस्कार के लिए घर से निकली मां की शवयात्रा को पुलिस ने बीच में रोका

कांकेर. ग्राम पंचायत सरोना में अंतिम संस्कार के लिए घर से निकली एक वृद्ध महिला की शवयात्रा को पुलिस ने मंगलवार को बीच में रोक लिया। मां की मौत के सूचना पर फसरगांव से सरोना पहुंची एकलौती बेटी ने अपने मामा के लडक़ों पर संदेह जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार की थी। अंतिम संस्कार से पहले शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामबती कश्यप (72) पति स्व. फूलसिंह कश्यप निवासी सरोना का मंगलवार को सुबह निधन हो गया। वृद्ध महिला के निधन की सूचना ग्राम कोटवार ने सुबह गांव में मुनादी कर दे दी। अंतिम संस्कार के लिए शव की तैयारी होने लगी तभी गांव में दुधावा पुलिस धमक पड़ी और शव को ले जाने से रोक दिया।
पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि मृत महिला की बेटी कुंती पांडेय (56) पति चंद्र शेखर पांडेय निवासी ग्राम पासंगी फरसगांव ने फोन कर शव का अंतिम संस्कार रोकने के लिए गुहार की है। सुबह करीब 11 बजे मृत महिला की बेटी सरोना पहुंची तो अपने मामा के बेटे गौतम सुरोजिया पर आरोप लगाया कि उसकी मां को तीन चार माह पहले फरसगांव से जबरन उठाकर लाया था। वह अपने माता-पिता की एकलौती संतान है।
माता-पिता की सम्पति पर कब्जा की नीयत से गौतम इस तरह से कर रहा है। उसकी मां का निधन होने के बाद भी उसे जानकारी नहीं दिया गया और अंतिम संस्कार की तैयारी कर लिया गया। ऐसे में उसे संदेह हो रहा है। कुंती की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पीडि़ता ने बताया कि वह अपने माता-पिता की एकलौती बेटी है। पिता का निधन काफी दिन पहले हो चुका है।
अपनी मां के साथ काफी दिनों से ग्राम पासंगी फरसगांव कोंडागांव में रह रही थी। मामा का लडक़ा जबरन हमारी मां को उठा लाया तो मैं पुलिस को सूचना भी दी थी। मेरी मां अपने घर में रह रही थी। मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दिया कि उसकी मां का निधन हो गया है। गांव में कोटवार से मुनादी कराया गया है। ऐसे जानकारी होने पर गौतम के घर मैने फोन लगाया तो किसी प्रकार का जबाव नहीं मिला। मुझे बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। मैंने पुलिस को सूचना दिया कि शव का अंतिम संस्कार होने से रोका जाए।

बेटी बोली-मुझे संदेह मेरी मां को मारा गया
मां की मौत के बाद पासंगी फरसगांव से सरोना पहुंची बेटी ने पुलिस के समक्ष लिखित पत्र सौंपते हुए बोली-साहब मुझे संदेह की मेरी मां को मार दिया गया है। मेरी मां के शव को बिना पोस्ट मार्टमदाह संस्कार नहीं होने दिया जाए। बेटी की इस फरियाद पर पुलिस ने शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोना भेज दिया। जहां शव का पीएम कराया गया। इसके बाद बेटी अपनी मां की लाश को लेकर सरोना पहुंची। इसके बाद शाम के समय अंतिम संस्कार किया गया। वृद्ध महिला की मौत के बाद बेटी के फोन पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव का पीएम कराने के बाद ही परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया को पूरी किया और मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

चौकी प्रभारी दुधावा के छत्रपाल सिंह कंवर ने बताया कि सरोना में 70 वर्षीय रामबती कश्यप नाम की एक वृद्ध महिला का निधन हो गया था। महिला की बेटी पासंगी फरसगांव रहती है। उसे संदेह था तो पुलिस ने पीएम कराकर शव उसे सांैप दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो