कांकेर

2 नग तेंदुए की खाल के साथ पकडे गए तस्कर, वन विभाग करेगा कार्यवाही

तस्करों के पास से 2 नग तेंदुए की खाल मिली है जिसकी बाजार में कीमत लाखों रूपए तक बताई जा रही है।

कांकेरMar 11, 2018 / 03:24 pm

Deepak Sahu

कांकेर. छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जहां वन्य जीवों के संरक्षण रक्षा के लिए विभिन्न नियम और प्रयास किये जा रहे है। वही शासन की नाक के नीचे जानवरों की खाल और वन्य सामग्रियों की तस्करी का खेल चल रहा है। कांकेर में तेंदुए की खाल को बेचने की कोशिश में ग्राहक तलाश रहे तीन युवकों को क्राइम ब्रांच की टीम ने दुधावा चौक के पास से गिरफ्तार किया है। इन युवकों के पास से 2 नग तेंदुए की खाल मिली है जिसकी बाजार में कीमत लाखों रूपए तक बताई जा रही है।

READ MORE : सावधान, इस चौक पर अपनी वाहनों की रफ्तार कर लें धीरे, वरना पल भर में हो सकती है अनहोनी

मुखबिर से मिली सूचना

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार 3 लोगों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया था। जो कि इस जिले या आस पास के क्षेत्र से नहीं हैं। इस सुचना के आधार पर बाद पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की एक टीम तैयार की गई। जिन्होंने कांकेर जिले में जगह जगह तलाशी और छानबीन की। इसी दौरान पुलिस को अपने सूत्रों से तेंदुए की खाल की तस्करी की जानकारी मिली।


क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों युवकों को कांकेर के दुधावा चौक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद तीनों ने खुद को ओडिशा राज्य का बताया। तीनों तस्कर जानवरों की खाल और अन्य वन सामग्रियों की तस्करी किया करते थे। फ़िलहाल वे तीनों 2 नग तेंदुए की खाल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

READ MORE : भ्रूण हत्या रोकने सरकार सख्त, रिपोर्ट नहीं दी तो सोनोग्राफी सेंटर को किया सील
पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए वन विभाग को सौंप दिया है। जहां इस तस्करी की जाँच की जाएगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.