जानकारी के अनुसार ग्राम भिरौद निवासी मोती लाल सिन्हा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मजदूरी का कार्य करता है और अपनी मां के साथ घर में रहता है। 23 जनवरी को शाम करीब 7 बजे खाना खाकर सो रहा था, उसी समय उसकी पहचान का मनोहर सिवना ग्राम बागदाई निवासी एक अज्ञात महिला के साथ घर में आया और रात रूकने के लिए जगह मांगा। युवक परिचित होने के कारण वह उसे घर के परछी में रूकने के लिए जगह दे दिया।
दूसरे दिन 24 जनवरी को सुबह 8 बजे वह मजदूरी का कार्य करने के लिए घर से बाहर चला गया। उस समय उसकी मां घर में थी। दोपहर करीब ढ़ाई बजे जब वह मजदूरी करके घर आया तो उसकी मां अंदर घर में सो रही थी, आवाज देकर दरवाजा खुलवाया और अंदर जाकर देखा तो सब सामान बिखरा पड़ा था।
उसे चोरी का अंदेशा हुआ तो सामान के फैलने की जानकारी अपनी मां को दिया। जब वह पेटी को खोलकर देखा तो नगदी 28 हजार रुपए के साथ उसकी मां के सोने और चांदी के आभूषण जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपए कुल ६३ हजार चोरी हो गया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।