scriptइन शहरों में फिर से टोटल लॉकडाउन, जरुरी सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध | Total lockdown in these cities only essential services are open | Patrika News
कांकेर

इन शहरों में फिर से टोटल लॉकडाउन, जरुरी सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध

कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए कांकेर जिले के चिरमिरी में भी 21 जुलाई की रात 12 बजे से पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा।

कांकेरJul 21, 2020 / 02:24 pm

Bhawna Chaudhary

lockdown

,,

कांकेर . कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए कांकेर जिले के चिरमिरी में भी 21 जुलाई की रात 12 बजे से पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। कांकेर में कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद के मद्देनजर जिला कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि 21 की जुलाई की रात 12 बजे से जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में अति आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य समस्त गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि इस संबंध में कलेक्टर चौहान ने कहा, हम हालात रखा है।

वहीं नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में 50 फीसदी कोरोना पॉजिटिव विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर से मिलने के कारण 22 जुलाई से पूर्ण लॉकडाउन कीघोषणा की गई है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एसएन राठौर ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर रविवार, सोमवार व मंगलवार को दुकान खोलने की अनुमति दी है। कलेक्टर ने बताया, मामले में एसडीएम व निगम आयुक्त को कार्रवाई करने निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक में तय किया गया कि जिला कलेक्टर को ही लॉकडाउन लगाने का अधिकार होगा। कलेक्टर राठौर ने एसडीएम खडगवां चिरमिरी एवं आयुक्त नगर निगम चिरमिरी को आवश्यक कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। जिले में कुल 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें 43 पॉजिटिव चिरमिरी क्षेत्र के कई क्वारंटाइन सेंटर में ठहरे हुए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो