scriptजर्जर गौरवपथ की समस्या के लिए व्यापारी संघ ने खोला मोर्चा, आज देंगे धरना | Traders Association open protest against government for bad road in cg | Patrika News

जर्जर गौरवपथ की समस्या के लिए व्यापारी संघ ने खोला मोर्चा, आज देंगे धरना

locationकांकेरPublished: Jul 12, 2018 05:40:28 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

छत्तीसगढ़ के चारामा में जर्जर गौरवपथ को लेकर नगर के व्यापारियों ने नगर पंचायत चारामा प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

protest

जर्जर गौरवपथ की समस्या के लिए व्यापारी संघ ने खोला मोर्चा, आज देंगे धरना

चारामा. छत्तीसगढ़ के चारामा में जर्जर गौरवपथ को लेकर नगर के व्यापारियों ने नगर पंचायत चारामा प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स इकाई चारामा व व्यापारी संघ चारामा के बैनर तले गुरुवार को सुबह 11 बजे से दीनदयाल चौक में नगर पंचायत चारामा प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व रैली निकाली जाएगी जो नगर पंचायत कार्यालय चारामा से होकर तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बता डे कि दीनदयाल चौक से सदर बाजार जाने वाले नगर के मुख्य मार्ग गौरवपथ कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इसके कारण आवागमन में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां नई सड़क निर्माण की मांग नगरवासी, व्यापारी सहित आम लोगों द्वारा काफी अरसे से की जा रही है। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इस मामले पर किसी तरह से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर बुधवार की सुबह 8 बजे से नगर के व्यापारी एकजुट होकर दीनदयाल चौक वाले गौरवपथ पर बैठकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया व आज गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो