scriptछत्तीसगढ़ में पैदा हुआ दो सिर वाला भैंस का बछड़ा, देखने उमड़ी भीड़ | Two headed calf born in Kanker, Chhattisgarh Stunning villagers | Patrika News

छत्तीसगढ़ में पैदा हुआ दो सिर वाला भैंस का बछड़ा, देखने उमड़ी भीड़

locationकांकेरPublished: Jul 26, 2019 07:52:23 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Two Headed Calf: छत्तीसगढ़ में एक भैंस ने विचित्र बछड़े को जन्म दिया। भैंस के बछड़े के दो मुंह, दो नाक और चार आखें हैं।

Two headed calf news

Two headed calf born in Kanker, Chhattisgarh Stunning villagers

कांकेर. Two headed calf: छत्तीसगढ़ में एक भैंस ने विचित्र बछड़े को जन्म दिया। भैंस के इस विचित्र बच्चे को देखने लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी। भैंस के बछड़े के दो मुंह, दो नाक और चार आखें हैं। हालांकि जन्म लेने के बाद ही बछड़े की मौत हो चुकी थी।
Two faces calf born
दरअसल, कांकेर के दुधावा निवासी पंचू साहू के पास एक भैंस है। पंचू साहू ने बताया कि सुबह चरवाहा भैंस को चराने के लिए मैदान ले गया था। इसी दौरान उसे पता चला कि भैंस ने दोमुंहे बछड़े को जन्म दिया, जो कि मरा हुआ था।
Two faces calf born
दोमुंहे भैंस के बछड़े के पैदा होने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। कुछ ही घंटों में दोमुंहे भैंस के बछड़े को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगो ने बताया कि अब तक ऐसी खबरें केवल न्यूज पेपरों में पढ़ा करते थे, लेकिन आज हमलोगों अपनी आंखों से भी देख लिया, जो अजीबोगरीब है।
Two faces calf born
पशुचिकित्सक ने बताया कि दो सिर बाहर आने पर पहले लगा कि भैंस के जुड़वा बच्चे हैं। लेकिन बछड़े का जन्म हुआ तो पता चला कि भैंस ने विचित्र बछड़े को जन्म दिया है, जिसके दो नाक, दो सिर, 4 कान और दो मुंह है। हालांकि जन्म के दौरान बछड़े की मौत हो चुकी थी।Two headed calf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो