scriptAlert: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी | Weather Update Rain alert in Kanker Chhattisgarh | Patrika News

Alert: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

locationकांकेरPublished: Mar 04, 2020 03:42:05 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों में 6 और 7 मार्च को कांकेर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

meerut

Light rain in the morning, cloudy sky

कांकेर. मौसम विज्ञान विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर द्वारा जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों में 6 और 7 मार्च को कांकेर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, सुबह के समय आद्र्रता और शाम की हवा में आद्र्रता रहेगी। आने वाले दिनों में हवा विभिन्न दिशाओं से चलती है और इसकी गति 7.3 से 12.6 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है।

किसान को सलाह दी गई कि खेतो में कटे हुए फसलों तथा अनाजों से भरे बोरों को सुरक्षित स्थान पर रखे साथ ही बदली के मौसम को देखते हुए फूलगोभी की गुणवत्ता कम होने की सम्भावना है। कारणवश फूलगोभी को तुरंत काटकर बाज़ार में बेचें तथा दलहन तिलहन एवं सब्जी वर्गीय फसलों में माहू एफिड कीट प्रकोप की सम्भावना है। प्रारम्भिक प्रकोप दिखने पर नीम आधारित जैविक कीटनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो