scriptपत्नी का गला घोंटा फिर जंगल में फांसी पर लटका दी लाश, पति गिरफ्तार | Wife strangled body hanged in forest, husband arrested | Patrika News

पत्नी का गला घोंटा फिर जंगल में फांसी पर लटका दी लाश, पति गिरफ्तार

locationकांकेरPublished: May 20, 2020 01:03:49 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

महिला की हत्या गला घोंटकर पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

crime_scene850.jpg

18-injured injured bus filled with hijangabad barari collides with trolley near Midghat

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीवी 107 में कुछ दिनों पहले जंगल में एक महिला की लाश फांसी पर लटकी मिली थी। जिसे पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की विवेचना में जुट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला घोंटकर पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 9 मई को ग्राम पीवी 107 के जंगल में एक नव विवाहिता महिला मीना कुमारी राय 30 वर्ष पति राजकुमार राय की लाश फांसी पर लटकने की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विवेचना कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर महिला की गला घोटकर हत्या करना पाया गया। जिसके आधार पर पुलिस मृतिका के पति राजकुमार राय 32 से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी झगड़ालू प्रवृत्ति की थी।

जब से उसकी शादी हुई थी तब से पत्नी के साथ हमेशा विवाद होता रहता था। 9 मई की रात करीब 7-8 के बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी घर से निकल गई और काफी देर तक वापस नहीं आई तो आरोपी ने उसकी तलाश करते हुए जंगल की ओर ले गए और घर से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में उसकी पत्नी मिल गई।

जिसे वापस घर जाने के लिए कहा तो वह फिर से लड़ाई करने लगी। घर जाने से मना करने लगी तो आक्रोश में आकर अपनी पत्नी का गला अपने हाथों से दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद वह डर गया और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपनी पत्नी को आत्महत्या का रूप देते हुए फांसी पर लटका कर फरार हो गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो