scriptपुरुषों ने गर्भवती महिला के शव को कंधा देने से किया इनकार तो महिलाओं ने दिखाई इंसानियत, किया अंतिम संस्कार | Women conduct pregnant lady funeral after men refused to give shoulder | Patrika News

पुरुषों ने गर्भवती महिला के शव को कंधा देने से किया इनकार तो महिलाओं ने दिखाई इंसानियत, किया अंतिम संस्कार

locationकांकेरPublished: Oct 20, 2019 04:51:12 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गर्भवती महिला की मौत के बाद पुरुषों ने उसके अंतिम संस्कार के लिए शव को कंधा देने से इनकार कर दिया।

पुरुषों ने गर्भवती महिला के शव को कंधा देने से किया इनकार तो महिलाओं ने दिखाई इंसानियत, किया अंतिम संस्कार

पुरुषों ने गर्भवती महिला के शव को कंधा देने से किया इनकार तो महिलाओं ने दिखाई इंसानियत, किया अंतिम संस्कार

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गर्भवती महिला की मौत के बाद पुरुषों ने उसके अंतिम संस्कार के लिए शव को कंधा देने से इनकार कर दिया। बाद में महिलाओं ने कंधा देकर इंसानियत और मानवता दिखाई।
दरअसल, यह पूरा मामला कांकेर के अंतागढ़ के आमाबेड़ा थाना के तुमसनार गांव का है। इसी गांव की रहने वाली मृतक महिला का एक राजस्थान के रहने वाले एक शख्स से प्रेम संबंध था। कुछ दिनों बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। महिला के गैरजातीय शख्स के साथ शादी करने पर गांव के लोगों ने नाराजगी जताई।
कुछ दिनों बाद महिला गर्भवती हो गई। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इसी बीच महिला और उसके बच्चे दोनों की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसका शव तुमसनार गांव लाया गया।
इंसानियत उस वक्त शर्मसार हो गई जब अंतिम संस्कार के लिए महिला के शव को कंधा देने से गांव के पुरुषों ने साफ इनकार दिया। बाद में महिलाएं आगे आईं मृतक के शव को कंधा देकर इंसानियत और मानवता दिखाई। बतादें कि यह मामला 3 दिन पहले का है, जिसका खुलासा स्थानीय लोगो ने रविवार को दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो