scriptअपने वार्ड में कचरा फेंकने व जलाने की बात को लेकर भड़की महिलाएं, पहुंची नगर पालिका CMO के पास | Women get angry about garbage dumping in their ward of CG | Patrika News

अपने वार्ड में कचरा फेंकने व जलाने की बात को लेकर भड़की महिलाएं, पहुंची नगर पालिका CMO के पास

locationकांकेरPublished: Nov 27, 2018 04:20:47 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

नगर पालिका द्वारा शहर से निकलने वाले कचरों को एमजीवार्ड में ही डंप किया जा रहा है।

women protest

अपने वार्ड में कचरा फेंकने व जलाने की बात को लेकर भड़की महिलाएं, पहुंची नगर पालिका CMO के पास

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दर्जनो महिलाएं एकजुट होकर नगर पालिका सीएमओ को चेतावनी देते हुए वार्ड में कचरा नहीं फेकने व कचरा में आग नहीं लगाने की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो वे नगर पालिका दफ्तर का घेराव करने को बाध्य होंगी।

बता दें कि नगर पालिका द्वारा शहर से निकलने वाले कचरों को एमजीवार्ड में ही डंप किया जा रहा है। जिसके कारण उन्हे इन कचरों से निकलने वाले बदबू का सामना करना पड़ रहा है। हद तो तब हो गई जब यहां के कचरों को जलाया जाना शुरू हो गया। कचरों को जलाने से यहां से निकलने वाले विषैले धूएं से यहां के लोगो का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

एमजीवार्ड में शहर से निकलने वाले कचरों को पिछले कई महिनो से डंप किया जा रहा है। जिससे निकलने वाली बदबू से वार्डवासी परेशान है। वार्डवासियों ने इसके लिए कई दफे कचरा डंप नहीं किए जाने की मांग की थी, बावजूद उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। शरारती तत्वों द्वारा इस तरह कचरों में आग लगा दिए जाने से यहां से निकलने वाले विशैले धूएं घरो तक पहुंचने लगी है, जिससे परेशान एमजीवार्ड की महिलाओं ने नगर पालिका पहुंच कर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान एमजीवार्ड की लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाएं नगर पालिका में सीएमओ के दफ्तर पहुंची और तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि अब उनके वार्ड में कचरा भी नहीं डाला जाएगा। तत्काल कचरा डालना बंद किया जाए नहीं तो वार्डवासी नगर पालिका दफ्तर का घेराव करने को बाध्य होंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो