scriptनिजामुद्दीन के मरकज जमात के बाद कन्नौज के मक्का मस्जिद में मिले 11 लोग, हड़कंप | 11 people found in makka maszid of kannauj after returning from delhi | Patrika News

निजामुद्दीन के मरकज जमात के बाद कन्नौज के मक्का मस्जिद में मिले 11 लोग, हड़कंप

locationकन्नौजPublished: Apr 01, 2020 01:07:30 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज जमात के बाद कन्नौज के मक्का मस्जिद में 11 लोगों के शामिल होने की सूचना मिली है

दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज जमात के बाद कन्नौज के मक्का मस्जिद में मिले 11 लोग, हड़कंप

दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज जमात के बाद कन्नौज के मक्का मस्जिद में मिले 11 लोग, हड़कंप

कन्नौज. दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज जमात के बाद कन्नौज के मक्का मस्जिद में 11 लोगों के शामिल होने की सूचना मिली है। ये सभी लोग निजामुद्दीन के मरकज जमात में शामिल होने वाले लोग हैं। इस सूचना के बाद जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने निजामुद्दीन से आए सभी लोगों थर्मल स्क्रीनिंग कर 14 दिन के लिए क्वरंटाइन कर उनको एहतियात बरतने की सलाह दी है।
कालिंदी एक्सप्रेस से पहुंचे कन्नौज

कन्नौज पहुंचे ये सभी लोग शामली के रहने वाले हैं और मस्जिद में ही गुपचुप तरीके से रह रहे थे। मंगलवार को जब जलसे में शामिल लोगों में कई लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आई तो शासन से इनकी तलाश के निर्देश जारी हुए। दिन भर की तलाश के बाद सूचना मिली कि शामिली के 11 लोग 21 मार्च से हाजीगंज की मक्का मस्जिद में रुके हैं। 20 मार्च को निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे। यहां नमाज पढऩे के बाद यह लोग कई लोगों से मिले और फिर रात में ही कालिंदी एक्सप्रेस के जरिए 21 मार्च की सुबह कन्नौज आ गए। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन के कारण यह लोग वापस नहीं जा सके।
मक्का मस्जिद में 11 लोगों में रुकने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। सदर एसडीएम शैलेश कुमार और सीओ श्रीकांत प्रजापति की टीम ने वहां मौजूद सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। सभी को मस्जिद में ही क्वारंटाइन किया गया है।
बारीकी से रखी जा रही नजर

एसडीएम सदर शैलेष कुमार ने बताया कि निजामुद्दीन से लौटने के बाद यह लोग मस्जिद में ही रह रहे थे। जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। सभी को मस्जिद में ही क्वारंटाइन किया गया है और इन पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो