scriptलखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 14 हुए गंभीर घायल | 14 injured in kannauj road accident | Patrika News

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 14 हुए गंभीर घायल

locationकन्नौजPublished: Oct 14, 2018 11:50:42 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 14 हुए गंभीर घायल

accident

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 14 हुए गंभीर घायल

कन्नौज. आगरा एक्सप्रेस वे लोगों के लिए मौत का सफर बनता जा रहा है। जहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, वहीं रविवार को सुबह तीन बजे एक सड़क हादसे में अनियंत्रित टूरिस्ट बस पलट गई। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर सुबह तड़के तीन बजे दिल्ली के पंजाबी बाग से विहार प्रान्त को जा रही बस हादसे का शिकार को गयी। जिसमें 20 लोग सवार थे, जिसमें 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां से 3 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की है। घायलों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में तालग्राम थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे रविवार को प्रातः तीन बजे एक भीषण हादसा हुआ। दिल्ली से बिहार जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 12 यात्री गम्भीर घायल हो गए हैं। मृतक कोई नहीं है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती करा दिया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है। तथा तालग्राम पुलिस का कहना है कि जो यात्री सही हालत में थे उनको तालग्राम क्षेत्र से दूसरी बस बैठाकर कन्नौज रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना स्थल से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर रोड को भी साफ करा दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो