scriptपुलिस के जाल में फंसा 25 हजारी, खोले कई राज | 25000 claimed criminals caught in Police trap disclosed many secrets | Patrika News

पुलिस के जाल में फंसा 25 हजारी, खोले कई राज

locationकन्नौजPublished: Dec 31, 2017 08:13:38 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

कन्नौज जिले की सर्विलांस टीम व इंदरगढ़ पुलिस को संयुक्त आपरेशन में उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली।

25000 claimed criminals

25000 claimed criminals

Kannauj. कन्नौज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 6 साल से हत्या और लूट की वारदातों में वांछित चल रहा एक इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया। 6 वर्षाें से लगातार वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। छह साल से फरार चल रहा अंतरजनपदीय 25 हजार रुपये का इनामी शातिर बदमाश था। कन्नौज समेत आसपास जिलों के थानों में उसके खिलाफ हत्या व लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष व सर्विलांस टीम ने बदमाश को मरहला तिराहे पर घेर लिया। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन दौड़ा कर पकड़ लिया गया।
इस तरह फंसा पुलिस के जाल में
कन्नौज जिले की सर्विलांस टीम व इंदरगढ़ पुलिस को संयुक्त आपरेशन में उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली। जब पुलिस को इनामी शातिर अपराधी के इंदरगढ़ क्षेत्र में होने की सटीक सूचना मिली। इस पर सर्विलांस टीम व इंदरगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष व सर्विलांस टीम ने बदमाश को मरहला तिराहे पर घेर लिया। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन दौड़ा कर पकड़ लिया गया।
आसपास जिलों में भी आपराधिक इतिहास है

इस दौरान शातिर ने फायर करने की कोशिश की भी की। पूछताछ में उसने अपना नाम शैलेंद्र दुबे निवासी जिला चिटकापुर थाना अजीतमल जिला औरैया बताया। उसके खिलाफ जिले में हत्या व लूट के मामले थाना इंदरगढ़ में दर्ज हैं। आसपास जिलों में भी आपराधिक इतिहास है। एसपी ने इनामी बदमाश पकड़ने पर टीमों की सराहना की है।
6 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

पकड़ा गया बदमाश शैलेन्द्र पिछले छः सालों से पुलिस के साथ आॅख मिचौली का खेल खेल रहा था। जिसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार रूपये का ईनाम भी रखा था जिसके बाद लगातार पुलिस इसको पकड़ने की फिराक में दबिस दे रही थी आखिरकार पुलिस ने कन्नौज के थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र के मरहला तिराहा से उसको गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो