script

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे मिला महिला का शव, मचा हड़कम्प

locationकन्नौजPublished: Sep 20, 2018 12:16:51 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज हाईवे के किनारे नीचे एक अज्ञात महिला का ख़ून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।

A woman dead body found on agra lucknow expressway

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे मिला महिला का शव, मचा हड़कम्प

कन्नौज. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज हाईवे के किनारे नीचे एक अज्ञात महिला का ख़ून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। हाईवे पर अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस महकमें में भी हड़कम्प मच गया। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तिर्वा व थानाध्यक्ष ठठिया सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गहनता से जांचा परखा।

शव को देख मचा हड़कंप

कन्नौज के थाना ठठिया क्षेत्र सत्तार पट्टी लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे साइड पर एक 25 से 30 वर्ष की महिला का शव कुछ लोगों को दिखाई दिया। शव की खबर सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव के बारे में वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की मगर कोई भी इसके बारे में नहीं बता पाया। आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर के शव को यहां फेंका गया है। वहीं महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस दुष्कर्म के मामले में अभी इनकार कर रही है और आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले

ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर महिला का शव पड़ा देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला ग्रे कलर का सूट व प्लाजो पहने महिला के हाथ में चूड़ियां और मेहंदी भी लगी थी। गले में रस्सी कसी थी। फोरेंसिक टीम को मौके से ही खून से सनी पानी की बोतल भी मिली। चेहरे-मोहरे से महिला के किसी संभ्रांत परिवार की होने का अनुमान है। पुलिस फिलहाल टोल प्लाजा पर सीसीटीवी के फुटेज और मौका-ए-वारदात पर मोबाइल फोन की लोकेशन का सहारा लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी है।

हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका

पुलिस के मुताबिक सत्तार और पट्टी गांवों के बीच एक्सप्रेस-वे पर आगरा जाने वाली लेन के किनारे सुबह स्थानीय लोगों ने करीब 35 वर्षीय महिला का शव देखा। शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के घाव थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया है। प्रथम दृष्टया हत्या रस्सी से गला दबाकर और चाकुओं से गोदकर की गई लगती है। हत्या में दो चार लोग शामिल हो सकते हैं। दुष्कर्म की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो