scriptडिंपल यादव को लेकर अखिलेश का भाजपा सांसद पर फूटा गुस्सा, कहा भाषा सुधारो नहीं तो सपा उसे सुधारना जानती है | akhilesh yadav angry at bjp mp said improve your language | Patrika News

डिंपल यादव को लेकर अखिलेश का भाजपा सांसद पर फूटा गुस्सा, कहा भाषा सुधारो नहीं तो सपा उसे सुधारना जानती है

locationकन्नौजPublished: Jan 14, 2020 06:06:19 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– अखिलेश यादव ने कहा योगी सरकार को बढ़ानी चाहिए मुआवजे की राशि
– कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रतो पाठक को भाषा सुधारने की दी हिदायत
– अखिलेश ने कहा अगर भाषा में सुधार नहीं आएगा तो समाजवादी पार्टी जानती है कि उसे कैसे सुधारना है

डिंपल यादव को लेकर अखिलेश का भाजपा सांसद पर फूटा गुस्सा, कहा भाषा सुधारो नहीं तो सपा उसे सुधारना जानती है

डिंपल यादव को लेकर अखिलेश का भाजपा सांसद पर फूटा गुस्सा, कहा भाषा सुधारो नहीं तो सपा उसे सुधारना जानती है

कन्नौज. जिले के छिबरामऊ पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार द्वारा कन्नौज पीड़ितों (Kannauj Bus Accident) को दो लाख रुपये मुआवजा देने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास खजाना भरा है, ऐसे में हादसे में मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए मदद की राशि बढ़ानी चाहिए। लेकिन सरकार इससे अधिक मुआवजा नहीं दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि यदि भाजपा सरकार छिबरामऊ में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के निर्माण पर ध्यान देती तो शायद समय पर आग बुझाकर जानें बचाई जा सकती थीं।
कन्नौज सांसद पर फूटा गुस्सा

अखिलेश यादव छिबरामऊ के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने बस हादसे में भर्ती घायलों का हालचाल लिया। इस दौरान उन्होंने कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक पर नाराजगी जाहिर कर उन्हें अपने लहजे में रहने कि हिदायत दी। अखिलेश ने धमकी भरे लफ्जों में कहा कि यहां के सांसद और बीजेपी के लोग डिंपल के लिए जो भाषा इस्तेमाल करते हैं, वह अच्छा नहीं लगता। बीजेपी के जो बड़े नेता हैं, वह अपनी भाषा में सुधार करें। अगर भाषा में सुधार नहीं आएगा तो समाजवादी पार्टी जानती है कि उसे कैसे सुधारना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो