scriptRLD के बयान के बाद अखिलेश ने डिपंल के साथ मिलकर किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस- भाजपा को देगा बड़ा झटका | akhilesh yadav chaupal ayojan live in kannauj | Patrika News

RLD के बयान के बाद अखिलेश ने डिपंल के साथ मिलकर किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस- भाजपा को देगा बड़ा झटका

locationकन्नौजPublished: Jan 11, 2019 03:28:15 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

गठबंधन से पहले ही अखिलेश ने डिपंल के साथ मिलकर किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस- भाजपा को देगा बड़ा झटका

DIMPLE AKHILESH

RLD से गठबंधन से पहले ही अखिलेश ने डिपंल के साथ मिलकर किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस- भाजपा को देगा बड़ा झटका

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज इत्रनगरी कन्नौज में चौपाल में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ डिंपल यादव व पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा भी थे। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव से सियासी दलों को सोशल मीडिया की अहमियत समझ में आई। इस बार सभी दल चुनाव से पहले ही अपना आइटी (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) सेल मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं इस दौरान अखिलेश यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा अब अफवाह फैलाने वालों से हम सभी को बचकर रहना होगा। भाजपा के लोगों से बच के रहना होगा। मेरा तो इतना ही कहना है कि अगर हमको उन्नति करनी है तो जाति-पात की बात को छोडऩा होगा। भाजपा सरकार लोगों को हर स्तर पर गुमराह कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शराब के रेट में कमी करने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में शराब को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। वहीं कांग्रेस पर भी बयानों के घेरे में घेरते हुए कहा कि कल लखनऊ में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस होगी। हमारे साथ आने पर भाजपा के साथ कांग्रेस के अंदर भी काफी भय है।
‘हमारा काम बोलता है भाजपा का धोखा बोलता है’

बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन पर उठ रहे सवालों के बीच अखिलेश यादव ने कहा कि क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर ही भाजपा इतनी मजबूत हुई है। अब हम भी गठबंधन कर अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं। चौपाल में सीबीआई पूछताछ पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सीबीआई को जो कुछ भी पूछना है वह चुनाव के बाद पूछे। इस दौरान नया नारा देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा काम बोलता है भाजपा का धोखा बोलता है।
कन्‍नौज में अखिलेश की चौपाल कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं जिसमें गठबंधन पर ऐलान होगा। कार्यक्रम के दौरान गठबंधन के सवाल पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा और बसपा जब पहले साथ आई तो यूपी के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने अपने क्षेत्र में उप चुनाव हार गए। अब यही ताकत लोकसभा चुनावों में भी परचम फहराएगी।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां पर अब ट्विटर के जरिए गांव वालों को डिजिटल दुनिया की जरूरत के बारे में बताया। इसकी शुरुआत कन्नौज जिले के फकीरपुर गांव से की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो