Kannauj News: नाराज दूल्हे ने स्टेज से दुल्हन को फेंका, जानें पूरा मामला
कन्नौजPublished: May 14, 2023 09:27:06 pm
Kannauj News: जब दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची तभी दूल्हे ने दहेज में एसी न मिलने से नाराज होकर वरमाला तोड़ दिया और दुल्हन को भी धक्का दे कर स्टेज से नीचे फेंक दिया जिससे दुलहन वही बेहोश हो गई।
कन्नौज से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे पढ़ने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। शादी समारोह में अक्सर लड़ाई झड़गे की खबर सुनने को मिलती है, लेकिन कन्नौज में कुछ ऐसा हुआ की सभी हैरान रह गए। दरअसल, शादी के दौरान दूल्हा जयमाल पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था, इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे का माथा फिर गया। गुस्से में आकर दूल्हे ने जयमाले के लिए लाए गए माला को तोड़ डाला। और जब दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर आईं तो सिरफिरे दूल्हे ने उसे भी उठाकर नीचे फेंक दिया। चोट लगने से दुल्हन मौके पर ही बेहोश हो गई। दुल्हन के परिजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।