scriptसत्ता पाने के लिए आज विरोधी भी एक हो गए : संदीप सिंह | bjp leader sandeep singh statement on bjp | Patrika News

सत्ता पाने के लिए आज विरोधी भी एक हो गए : संदीप सिंह

locationकन्नौजPublished: Jan 25, 2019 02:32:45 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

सत्ता पाने के लिए आज विरोधी भी एक हो गए : संदीप सिंह

BJP

बीजेपी

कन्नौज. स्वास्थ्य एवं शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह संदीप सिंह ने महागठबंधन और सपा बसपा गठबंधन व प्रियंका वाड्रा पर जमकर हमला किया। उन्होंने सपा बसपा गठबंधन पर किये गए सवाल पर कहा कि जो एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसन्द नहीं करते थे, मात्र सत्ता को हासिल करने के लिए, अपने आप को लाभ पहुंचने के लिए राजनीति करते थे, आज वे सब एकजुट होकर के साथ खड़े हो गये हैं। महागठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारे जितने भी विरोधी हैं सभी लोग आज एकजुट हो गये हैं। हमारा देश विकास कर रहा है और सर्वश्रेष्ठ देश बन गया है। ये बात विरोधियों को पच नहीं रही है। इसलिए आज वे सब मिलकर भाजपा के विरोध खड़े हो गए हैं। प्रियंका वाड्रा के राजनीति में आने पर किये गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं नही समझता हूं कि इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। सभी विरोधी एक समान हैं, जैसे कि ये गठबंधन है और ये कांग्रेस है। मैं उनको भी इसी में गिनता हूं। मैं समझता हूं कि पीएम मोदी के सामने चाहे कोई भी आ जाए सबको परास्त व हरा कर पीएम मोदी भाजपा की सरकार एक बार देश में बनेगी। देश एक बार फिर विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो