scriptसीएम योगी आदित्यनाथ ने खोला अयोध्या जाने का राज… | CM Yogi Adityanath election rally in Kannauj hindi news | Patrika News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने खोला अयोध्या जाने का राज…

locationकन्नौजPublished: Nov 24, 2017 10:07:42 am

Submitted by:

shatrughan gupta

चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों ने नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की है।

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

कन्नौज. जिले में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचें, जहां उन्होंने नगर निकाय चुनाव में आठ क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट मांगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर उतरने से लेकर मंच तक पहुंचे, जिसके बाद चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों ने नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा दीपावली के एक दिन पहले मैं अयोध्या गया था। अयोध्या जाने के पीछे हमारा उद्देश्य था कि दीपावली का पर्व अयोध्या से संबंध रखता है और जैसे दीपावली के दिन अयोध्या देश और दुनिया के सामने रोशनी से जगमगाती हुई दिखाई दे रही थी, अब उत्तर प्रदेश के ये सभी 653 नगर निकायों को इसी प्रकार से रोशनी से जगमगाना चाहते हंै। अयोध्या की तर्ज पर अब आपका नगर भी जगमगा उठेगा।
किसानों को मिलेगी हर सुविधा

सीएम योगी ने कहा कि जहां एक ओर आलू उत्पादन ने दुनियां के सामने मिसाल प्रस्तुत किया है और आलू उत्पादक किसानों के संरक्षण में, जिससे हमारी सरकार ने कई कार्य योजना तैयार की है। हम उसको लागू करके किसानों के हितों का जहां संरक्षित करेंगे। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार वन स्टेट-वन प्रोडक्ट के आधार पर कन्नौज के इत्र को प्रमोट करने के लिए हम लोगों ने हर जिले को एक स्टेट लखनऊ में प्रदान किया है कि आइये अपना शोरूम बनाइये और देश और दुनियां में अपने जिले के उत्पादन को आगे बढ़ाने के लिए एक रास्ता तैयार करिये।
कन्नौज के इत्र को दुनिया में पहचान दिलाएंगे

सीएम योगी ने आगे कहा कि कन्नौज का इत्र भी दुनियां में जाकर यहां के जवानों के लिए रोजगारों और नौकरी की संभावनाओं को आगे बढ़ायेगा। एक उचित माध्यम है कि सुब्रत पाठक के नेतृत्व में पिछले दिनों यहां के व्यापारियों का एक जत्था मुझसे मिलने आया था और मैं आह्वान करूंगा कि वे इसको आगे बढ़ाने के लिए नई तकनीकी के साथ देश और दुनियां में कन्नौज के इस इत्र की खुशबू को आगे बढ़ाने का काम करें। यहां की राजनीति का अपराधिकरण करने वाले लोगों को खारिज किये जाने की आवश्यकता है। निर्दोषों की हत्या करने वाले इन हत्यारों को राजनीति से एक सिरे से खारिज किये जाने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि मैं इसलिए यहां आया हूं कि कन्नौज के साथ इस इत्र की खुशबू जुड़ी है। इस इत्र की खुशबू को दुनियां के सामने प्रस्तुत किये जाने की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश सरकार आपका स्वागत करने के लिए उतावली है।
पिछली सरकार में गुंडाराज था यूपी में

सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भाइयों-बहनों आप सब जानते हैं कि जब उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आई थी, तब यूपी में अराजकता थी। गुंडागर्दी थी। अव्यवस्था थी। अपहरणकर्ता फलफूल रहा था। हत्यायें हो रही थीं। आप लोगों ने सख्ती के साथ उस पर रोक लगाया और हम लोगों ने कहा कि हर हाल में उत्तर प्रदेश में कानून का राज होगा और जिसका कानून के राज्य में विश्वास नही अपने बारे में वह सोच लें उत्तर प्रदेश में उसके लिए कोई जगह नही हो सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर किसी ने अव्यवस्था फैलाने का काम किया तो फिर सख्ती के साथ ऐसे तत्वों से निपटने का काम भी हम करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो