कन्नौजPublished: Nov 10, 2023 07:27:01 am
Narendra Awasthi
Imd weather forecast मौसम विभाग में अगले 5 दिनों के तापमान में उतार-चढ़ाव की जानकारी दी है। जानते हैं दीपावली में मौसम कैसा रहेगा।
UP weather forecast: IMD के अनुसार आने वाले पांच दिनों में तापमान में एक से तीन डिग्री के बीच का उतार चढ़ाव बना रहेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिन में आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। रात में आसमान के बादलों के कारण तापमान में वृद्धि होगी। कन्नौज के रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। उन्नाव के मौसम में भी परिवर्तन आ रहा है। आज तापमान में एक डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है।