scriptराम मंदिर पर साक्षी महाराज का अब तक का बड़ा बयान, कहा-अभी नहीं तो कभी नहीं | If Ram Mandir not build now in Ayodhya then may be not possible ever | Patrika News

राम मंदिर पर साक्षी महाराज का अब तक का बड़ा बयान, कहा-अभी नहीं तो कभी नहीं

locationकन्नौजPublished: Nov 21, 2018 07:19:45 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

कहा-मेरी प्रेस वार्ता हो या जनसभा जय श्री राम से शुरू होती है और मंदिर निर्माण की बात पर ही खत्म होती है।
 

साक्षी महाराज

राम मंदिर पर साक्षी महाराज का अब तक का बड़ा बयान, कहा-अभी नहीं तो कभी नहीं

कन्नौज. राम मंदिर निर्माण को लेकर इस समय राजनीति गरमाई हुई है। 25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद धर्म सभा का आयोजन करने जा रही है। इसको लेकर हलचलें तेज हैं। वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी 24 और 25 नवंबर को अयोध्या आ रहे हैं। इस बीच राम मंदिर निर्माण को लेकर नेताओं की बयानबाजी भी जारी है। बुधवार को राम मंदिर पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया।
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महराज ने राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर है। कहा कि मेरी प्रेस वार्ता हो या जनसभा जय श्री राम से शुरू होती है और मंदिर निर्माण की बात पर ही खत्म होती है।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मेरा लक्ष्य अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का है। 2019 से पहले भाजपा सरकार मंदिर का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार राम मंदिर निर्माण नहीं हो सका तो फिर शायद कभी न हो सकेगा। औरैया की ओर जाते समय सांसद साक्षी महाराज का काफिला कन्नौज में भाजपा नेता प्रभात वर्मा ने स्वागत किया।
राम मंदिर के मुद्दे को चुनाव से कतई न जोड़ा जाए

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मेरा जीवन श्रीराम के लिए है और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराना लक्ष्य है। भाजपा सरकार 2019 से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा देगी। उन्होंने कहा कि इस बार राम मंदिर का निर्माण न हुआ तो कभी भी नहीं हो पाएगा। भाजपा के फायरब्रांड नेता ने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे को चुनाव से कतई न जोड़ा जाए, यह तो हिंदू समाज की आस्था है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के समय जनता को कोई नहीं रोक पाएगा। जनता जनार्दन है, जिसका मन होगा वह अयोध्या में जाकर अपनी भागीदारी करेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो