script

पति के रहते ससुरालियों ने महिला पर बनाया देवर से शादी का दबाव, फिर महिला ने किया यह काम

locationकन्नौजPublished: Aug 11, 2018 04:44:38 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

शादि के चार दिन बाद पति बोला, इसके साथ कर लो विवाह.. वजह जानकर सब रह जाएंगे दंग

kannauj

पति के रहते ससुरालियों ने महिला पर बनाया देवर से शादी का दबाव, फिर महिला ने किया यह काम

कन्नौज. जिले के पुलिस के सामने एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें शादी के बाद विवाहिता के पति को गायब कर जबरन देवर के साथ रहने के लिए विवश किया गया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो ससुरालीजनों ने पीड़िता के मायके वालों के विरूद्ध युवक को गायब करने का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। यह बात पीड़िता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में उजागर कर न्याय की गुहार लगाई है।
बहकावे में था पति

कन्नौज जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शरीफापुर निवासी कान्ती देवी का विवाह 12 दिसम्बर 16 को कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम तेरारब्बू निवासी अखिलेश पुत्र बदनसिंह के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था। शादी के बाद चौथी में वह विदा होकर मायके आई। एक सप्ताह बाद पति अखिलेश उसे मायके से नोएडा ले गया। जहां पति अखिलेश, जेठ प्रेमचन्द्र, देवर परवेश पुत्रगण बदन सिंह व जेठानी ममता के साथ दो माह तक रही। महिला का कहना है कि इस मध्य पति अखिलेश ने पति-पत्नी के रिश्तों का निवर्हन नहीं किया और उससे संबंध नहीं बनाए। आरोप है कि पति अखिलेश अपनी भाभी ममता के बहकावे में था और उसकी बात नहीं सुनी।
यह भी पढ़ें

हो गया खुलासा, क्षेत्र की समस्या नहीं ये था शिवपाल यादव-सीएम योगी की मुलाकात का सच,सामने आई बड़ी वजह

ससुरालियों पर लगाया गंभीर आरोप

इसके बाद वह अपने मायके शरीफापुर आ गई। करीब सात-आठ माह बाद चचिया ससुर प्रताप सिंह की बेटी की शादी थी जिसके लिए ससुर के आने पर उनके साथ ससुराल तेरारब्बू चली गई। इसके बाद पंचायत की गई लेकिन ससुराल के लोग नहीं माने और जबरन देवर परवेश के साथ शादी का दबाव बनाने लगे इसका विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिला का कहना है कि ससुराल वालों ने उसके पति को गायब कर दिया है। जिसका पता नहीं चल पा रहा है और वह पति की तलाश में भटक रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो