script…तो ये हैं असली ‘पी जैन’, जानिये पुष्पराज जैन के बारे में जिनके यहां आज पड़ा आयकर का छापा | Income Tax Raid on samajwadi party mlc pushpraj jain pumpi | Patrika News

…तो ये हैं असली ‘पी जैन’, जानिये पुष्पराज जैन के बारे में जिनके यहां आज पड़ा आयकर का छापा

locationकन्नौजPublished: Dec 31, 2021 12:44:59 pm

Submitted by:

lokesh verma

Income Tax Raid : इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के ठिकानों के बाद अब इत्र कारोबारी व सपा एमएलसी पुष्पराज जैन (Pushpraj Jain) उर्फ पम्पी जैन के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। पम्पी जैन ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी इत्र लांच किया था। पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी के साथ ही पुष्पराज जैन का नाम भी चर्चा में था।

income-tax-raid-on-samajwadi-party-mlc-pushpraj-jain-pumpi.jpg
Income Tax Raid : इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के ठिकानों के बाद अब इत्र कारोबारी व सपा एमएलसी पुष्पराज जैन (Pushpraj Jain) के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। उनके साथ ही एक अन्य इत्र कारोबारी मलिक मियां के घर भी आयकर विभाग की रेड पड़ी है। कन्नौज में दोनों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। बता दें कि उस समय सुर्खियों में आए थे, जब पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी इत्र लांच किया था। पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी के साथ ही पुष्पराज जैन का नाम भी चर्चा में था।
ये बड़ा संयोग है कि कन्नौज के दोनों कारोबारी पीयूष जैन और पुष्पराज के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी के पी से शुरू होता है। इतना ही नहीं दोनों का सरनेम भी एक ही है। इसके साथ ही दोनों कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ले की जैन गली में ही रहते हैं और दोनों का ही इत्र का कारोबार है। इसके बावजूद दोनों के बीच किसी तरह के संबंध नहीं होने का दावा किया जा रहा है। खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि पुष्पराज जैन और पीयूष जैन के बीच कोई संबंध नहीं है। जबकि भाजपा नेताओं का दावा है कि सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन से पीयूष जैन से घनिष्ठ संबंध हैं।
यह भी पढ़ें- IT Raid in UP: पुष्पराज जैन पर छापे के बाद बोले अखिलेश यादव- केंद्रीय एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

बड़े कारोबारी हैं सपा एमएलसी

60 वर्षीय पुष्पराज जैन का इत्र का बड़ा कारोबार हैं। इसके साथ ही उनका पेट्रोल पंप और कोल्ड स्टोरेज भी है। राजनीति में भी पुष्पराज बेहद सक्रिय रहते हैं। वह सपा से एमलएलसी हैं। हाल ही में अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी इत्र लॉन्च कर वह सुर्खियों में आए थे। पुष्पराज जैन इटावा-फर्रुखाबाद सीट से 2016 में एमएलसी बने थे। वह प्रगति अरोमा ऑइल डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भी हैं, जिसकी नींव उनके पिता सावीलाल जैन 1950 में रखी थी।
महज 12वीं पास हैं पुष्पराज जैन

बता दें कि सपा एमएलसी पुष्पराज जैन का मुंबई में ऑफिस और घर है। उनकी कंपनी के उत्पादों का करीब 12 देशों में निर्यात किया जाता है। 2016 में दिए चुनावी हलफनामे के मुताबिक पुष्पराज और उनके परिजनों के पास 37.15 करोड़ की चल संपत्ति है। जबकि 10.10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है। पुष्पराज जैन के खिलाफ किसी तरह का कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। शिक्षा की बात करें तो वह कन्नौज के स्वरूप नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज से 12वीं पास हैं।
पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन का नाम कन्नौज के बड़े इत्र कारोबारियों में शुमार है। करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बाद भी उनकी काफी लो-प्रोफाइल है। कन्नौज में उन्हें सम्मानित सामाजिक व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वह हमेशा लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो