कन्नौजPublished: Oct 17, 2023 08:39:26 pm
Narendra Awasthi
उक्त प्रकरण में उoनि० को थाना ठठिया से हटाया गया। इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित की गयी। प्रारम्भिक जांच क्षेत्राधिकारी तिर्वा को दी गयी हैं।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दरोगा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। पास में ही महिलाएं भी खड़ी है। जो दरोगा से फरियाद लगाने के लिए आई हैं। बातचीत में दो पक्षों का विवाद का मामला सामने आ रहा है। जिसमें महिलाएं दरोगा से बातचीत करने के लिए आई थी। एक महिला आतंकवादी शब्द का भी इस्तेमाल कर रही है। वायरल वीडियो में दरोगा दोनों पक्षों को जेल में बंद करने की धमकी भी दे रहा है। एसपी गाली देने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला ठठिया थाना का है। बगल में ही ठठिया थाना की पुलिस जीप भी खड़ी है।