scriptशोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ देने लगा जान, वजह जान सबने कहा हम तुम्हारे साथ हैं | Kannauj young boy tower Boarded up life reason Shocked We with you | Patrika News

शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ देने लगा जान, वजह जान सबने कहा हम तुम्हारे साथ हैं

locationकन्नौजPublished: Oct 30, 2020 11:11:32 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ जब एक युवक जोर जोर से चिल्लाते हुए अपन जान देने की बात कहने लगा तो नीचे खड़ी जनता परेशान हो गई।

शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ देने लगा जान, वजह जान सबने कहा हम तुम्हारे साथ हैं

शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ देने लगा जान, वजह जान सबने कहा हम तुम्हारे साथ हैं

कन्नौज. शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ जब एक युवक जोर जोर से चिल्लाते हुए अपन जान देने की बात कहने लगा तो नीचे खड़ी जनता परेशान हो गई। उन्होंने जब युवक से वजह पूछी तो उसने जो बजह बताई उसे सुन सभी चौंक गए और आश्वासन दिया कि वह नीचे उतर आए उसकी मांग पूरी हो जाएगी। सूचना होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। और समझा बुझा कर युवक को टावर से उतारा गया।
कन्नौज के हसेरन ब्लॉक मुख्यालय के पास बने टावर पर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक सड़क व नाली के न बनने से नाराज होकर टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े पीड़ित युवक ने जान देने की बात कहते हुए न्याय की मांग करने लगा। युवक के टावर पर चढ़कर हंगामा करने से मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह राठौर ने भीड़ को हटाया। इसके बाद युवक को उतरवाने का प्रयास किया। ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी के युवक को काफी देर तक समझाते हुए टावर से नीचे उतारने का प्रयास करते रहे।
कन्नौज जिले के हसेरन विकासखंड की ग्राम पंचायत राजपुर करना के रहने वाले पीड़ित 25 वर्षीय युवक नरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र मानसिंह अपने पिता की अकेली संतान है। उसने बताया कई वर्षों से हम बहुत परेशान हैं। हमारा घर परिवार परेशान है। घर के पास के दबंग विपक्षी जय वीर सिंह, शिवराम सिंह, सर्वेश कुमार पुत्र शिवराम सिंह, दबंगई के चलते सड़क व नाली नहीं बनने दे रहे हैं। जिसके चलते हमारे घर के सामने पानी भरा रहता है। कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
उसने बताया कि एसडीएम तिर्वा को लिखित सूचना दी थी उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों का निस्तारण किया था फिर भी दबंगई से व्यक्तियों ने सड़क व नाली का कार्य नहीं होने दिया। कई बार पीड़ित ने ब्लॉक मुख्यालय पर सूचना दी लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इसी परेशानी को लेकर परेशान होकर युवक ने टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो