Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज: घर में अकेले पा नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, शिकायत करने पर मिली जान से मारने की धमकी

Dushkarm with minor girl कन्नौज में 13 वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना का समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए थे। पीड़िता के पिता ने आरोपी के घर में शिकायत की तो जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म आरोपी

Dushkarm with minor girl कन्नौज में घर में घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना के समय नाबालिग किशोरी घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए थे। सुबह जब लौट कर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी मिली। आरोपी मौके से भाग निकला। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला छिबरामऊ थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: मंदिरों को कब्जा मुक्त करने का अभियान: शिव जी के मंदिर को बना लिया घर, मेयर बोली- छोड़ दो नहीं…

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ साहिबे आलम ने दुष्कर्म किया घटना के समय घर के अन्य सदस्य कम पर गए थे इस संबंध में पिता ने साहिबे आलम के घर पहुंच कर शिकायत की तो उन्हें धमकी मिले कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे पिता ने छिबरामऊ थाना में तहसील देकर मामले की जानकारी थी और मुकदमा दर्ज कराया।

क्या कहते हैं एएसपी कन्नौज?

तहरीर के आधार पर छिबरामऊ थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। घेर बंदी करके साहबे आलम को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि घटना 28 दिसंबर के रात की है। पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त हिरासत में है। पीड़िता को का मेडिकल कराया जा रहा है।