scriptMonsoon alert: first IMD alert and now Ganga water level also near war | Monsoon alert: IMD का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अब गंगा जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास | Patrika News

Monsoon alert: IMD का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अब गंगा जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास

locationकन्नौजPublished: Jul 14, 2023 09:21:23 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

कन्नौज में भारी बारिश और नरोरा बांध से छोड़े गए पानी से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंच गया है। जिससे कटरी क्षेत्र में रहने वालों की नींद उड़ गई है। भारी बारिश के कारण भी कटरी क्षेत्र में रहने वालों को काफी परेशानी हो रही है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है।

Monsoon alert: IMD का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अब गंगा जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भारी बारिश और नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की रात की नींद उड़ गई है। प्रशासन ने भी बाढ़ के संभावित हालातों को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। राहत और बचाव कार्यों के लिए टीम को अलर्ट कर दिया गया है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भारी बारिश के कारण कटरी क्षेत्रों में बसे गांव में जलभराव की स्थिति है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.