scriptमास्क लगाने को लेकर प्रशासनिक अमला उतरा सड़को पर, एक तरफ दिखी गांधीगिरी, तो दूसरी तरफ कार्यवाही | Police inspects people wearing mask in Kannauj | Patrika News

मास्क लगाने को लेकर प्रशासनिक अमला उतरा सड़को पर, एक तरफ दिखी गांधीगिरी, तो दूसरी तरफ कार्यवाही

locationकन्नौजPublished: Apr 17, 2021 08:48:33 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में अभियान चलाया। बिना मास्क के लोगों को पहले गांधीगिरी दिखाते हुए उनको मास्क लगाने की अपील की.

surgical mask

Mask

कन्नौज. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में अभियान चलाया। बिना मास्क के लोगों को पहले गांधीगिरी दिखाते हुए उनको मास्क लगाने की अपील की, और बिना मास्क वालों को मास्क भी बांटे और दोबारा बिना मास्क न मिलने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी।
पूरे यूपी में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। शासन से मिले गाइडलाइन के बाद कन्नौज पुलिस व प्रशासन ने मास्क लगाने को लेकर अभियान चलाया। एएसपी डॉ अरविंद कुमार ने सीओ सदर व पुलिस पीएसी के साथ शहर में मार्च निकाला और गाँधीगीरी दिखाते हुए बिना मास्को वालों को रोककर उन्हें मास्क लगाने की अपील की उनको मास्क भी दिए वहीँ दोबारा बिना मास्क के दिखाई पड़ने पर चेतावनी भी दी। बताते चले कि एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर पूरे जिले में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई जगह चेकिंग के दौरान बिना मास्क के मिलने पर जुर्माना लगाया गया। वही इसी तरह तिर्वा,ठठिया,इंदरगढ़,सौरिख,तालग्राम, छिबरामऊ,गुरसहायगंज पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हिदायत भी दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो