scriptपानी भरने गई गर्भवती को दबंगों ने किया लहूलुहान, बचाने पहुंचे पति को भी जमकर पीटा | Pregnant woman beaten up by goons | Patrika News

पानी भरने गई गर्भवती को दबंगों ने किया लहूलुहान, बचाने पहुंचे पति को भी जमकर पीटा

locationकन्नौजPublished: Sep 17, 2020 07:57:11 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद से नाराज दबंगों ने एक आठ माह की गर्भवती महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।
 

Pregnant woman

Pregnant woman

कन्नौज. नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद से नाराज दबंगों ने एक आठ माह की गर्भवती महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पति ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गर्भवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मामला कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के करौली गांव का है जहां निवासी सीमा पास के ही नल से पानी भरने गई थी। तभी गांव के ही राजवीर, मुन्नू, खुशीलाल, बऊउन हाथों में धारदार हथियार लेकर नल पर पहुंच गए। दबंगों ने गाली गलौज कर पानी भरने से मना किया। सीमा ने विरोध किया को उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर बचाने आए पति दिनेश को भी दबंगों ने जमकर पीटा। पति ने गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने मारपीट करने वालों के खिलाफ ठठिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ट्रेंडिंग वीडियो