scriptहाथ में जलती मशाल लिए सैकड़ों निकले सड़क पर, इस मांग के साथ दी सरकार को चेतावनी | protest for old pension restoration with burning torch | Patrika News

हाथ में जलती मशाल लिए सैकड़ों निकले सड़क पर, इस मांग के साथ दी सरकार को चेतावनी

locationकन्नौजPublished: Jan 29, 2019 03:04:29 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नाराज सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों ने नलकूप दफ्तर से मशाल जुलूस निकाला

mashal

हाथ में जलती मशाल लिए सैकड़ों निकले सड़क पर, इस मांग के साथ दी सरकार को चेतावनी

कन्नौज. पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नाराज सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों ने नलकूप दफ्तर से मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जल्द सरकार ने निर्णय न लिया, तो 6 फरवरी से पूर्ण हड़ताल की जाएगी।
निकाला मशाल जुलूस

कन्नौज में राज्य कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाल कराने को लेकर एकत्र हुए। यहां से सैकड़ों की संख्या में एकत्र शिक्षक व कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष उदयनारायण सिंह व संयोजक डॉ. अशोक सविता के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर मुख्य मार्गों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एडीएम उमेशचन्द्र उपाध्याय को सौंपा।
हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

मंच पदाधिकारियों कहा कहना है कि कई बार बात हो चुकी है, पर अभी तक सरकार ने सिर्फ झूठा आश्वासन दिया है। इस बार भी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया, तो 6 फरवरी से कर्मचारी हड़ताल पर होंगे। जनपद के समस्त कर्मचारी व शिक्षक और अधिकारियों ने मांग की है कि अप्रैल 2005 के बाद नियुक्ति हुए समस्त कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों को नई अंशदाई पेंशन व्यवस्था के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो