scriptपीएसपी के मंडल प्रभारी ने सपा और भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, सपा को बताया बीजेपी की बी टीम | psp leader raghuraj singh statement on bjp sp in kannauj | Patrika News

पीएसपी के मंडल प्रभारी ने सपा और भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, सपा को बताया बीजेपी की बी टीम

locationकन्नौजPublished: Dec 08, 2018 11:02:04 am

जिले में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पीएसपी के राष्ट्रीय महसचिव रघुराज सिंह ने सपा और भाजपा पर हमला बोला।

kannauj

पीएसपी के मंडल प्रभारी ने सपा और भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, सपा को बताया बीजेपी की बी टीम

कन्नौज. जिले में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पीएसपी के मंडल प्रभारी रघुराज सिंह ने सपा और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव आते ही राम मन्दिर का मुद्दा नजर आने लगता है। भगवान को बांटने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के लोग करते हैं। भगवान हनुमान जी को दलित बताने का कार्य इन्हीं लोगों द्वारा किया गया, जबकि भगवान की कोई जाति नही होती। तो वहीं सपा को ही भाजपा की बी टीम बता दिया।


बुलन्दशहर की घटना में भाजपा के लोगों का हाथ

बुलन्दशहर की घटना को लेकर सिंह ने भाजपा की सहयोगी आरएसएस व बजरंग दल पर सह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप देखिए बुलंदशहर की जो घटना है, हिंदू संगठन के नाम पर बजरंग दल के नाम पर पूरे देश में हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का जो संगठन है, आरएसएस के लोग देश को ही नहीं पूरे प्रदेश को बांटने का काम कर रहे हैं। बुलंदशहर में जो कांड हुआ आप जानते हैं कि इस इस कांड में किस संगठन का हाथ है क्यों नहीं गिरफ्तार हो रहे हैं, यह लोग आप देश की सत्ता में है ।


भाजपा की बी टीम है सपा
अखिलेश पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आप बी टीम की बात कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में अभी चुनाव राजस्थान में चुनाव हो रहा है। अगर यह भाजपा को जिताने के काम नहीं कर रहे हैं तो क्यों कर रहे हैं। वहां पर चुनाव मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का क्या है कांग्रेस को क्यों नहीं समर्थन दिया, मेरे ऊपर ब्लेम लगा रहे हैं भाजपा को जिताने के कार्य कर रहे हैं भाजपा की बी टीम तो आप हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो