scriptअखिलेश यादव को लेकर ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, दे दिया विवादित बयान | Sakshi maharaj statement on akhilesh yadav in kannauj up hindi news | Patrika News

अखिलेश यादव को लेकर ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, दे दिया विवादित बयान

locationकन्नौजPublished: Jan 10, 2018 09:42:48 am

सांसद साक्षी महाराज ने तीन तलाक का बिल राज्यसभा में पास न होने पर साक्षी ने कांग्रेस को दोषी बताया।

kannauj

कन्नौज. भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता तथा उन्नाव से पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने तीन तलाक का बिल राज्यसभा में पास न होने पर साक्षी ने कांग्रेस को दोषी बताया। उन्होंने कहा कि यह भी कांग्रेस की गन्दी सोंच है। लोकसभा में सर्वसम्मति से ध्वनिमत से विधेयक को पास करा दिया और वहां राज्यसभा मेें आया तो वहां रोकने का प्रयास किया और रोक ही दिया लेकिन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और पूरी सरकार ने संकल्प लिया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 22 फरवरी से पहले पहले इस बिल को कानूनीजामा पहनायेंगे।

साक्षी महाराज ने विवादित बयान देते हुए कहा कि नोएडा का यश अखिलेश नही ले सकते। मुझे लगता है कि अखिलेश की मां ने तो अखिलेश को इतना दूध भी नहीं पिलाया था कि अखिलेश नोेएडा जाने की हिम्मत जुटा पाते। अखिलेश तो डर के मारे नोएडा ही नही गये कि मेरी कुर्सी चली जायेगी। इतनी हिम्मत अखिलेश नहीं जुटा पाये तो नोएडा में पता नहीं कि विभिन्न सरकारों ने काम किया है। मायावती ने भी जो काम किया है उसको भुलाया नही जा सकता तो उसका श्रेय अखिलेश को नही जा सकता। यह अधूरा काम जरूर अखिलेश ने किया एक्सप्रेसवे का। आजतक हम पूरा नही कर पा रहे। हमारी सरकार यह कह रही है कि इस तारीख तक पूरा करो और समय से पहले अभी तक मेट्रो चालू नही और मेट्रो को हरी झण्डी दिखा दी। अखिलेश ऐसे ही आधे अधूरे काम करते रहे और पैसा सारा विज्ञापन में लुटाते रहे और उनके सारे के सारे हगे बटूरे सरकार ठीक कर देगी।

महाराष्ट्र की हिंसा सुनियोजित है। कांग्रेस ने जो अंग्रेजो से सीखा था कि फूट डालो राज करो। उसी नीति के तहत राजीव गांधी और राजीव गांधी की कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से महाराष्ट्र में दंगा कराये। उसका प्रमाण कन्हैया है। उसका प्रमाण खालिद है आखिर यह लोग वहां शाम को भाषण करते हैं योजना बनाते हैं 31 तारीख की शाम को 1 तारीख को दंगा हो जाता है। इनका कोई वश नहीं चला तो इन्हें दिखाई दिया कि मुसलमान और दलितों को हिन्दूओं से लड़ाओ।

अखिलेश की स्थिति है खिसयानी बिल्ली खम्बा नोंचे। प्रधानी का बस्ता चला जाता है तो लोग चिल्लाने लगते है यह तो मुख्यमन्त्री की कुर्सी गयी है। अब ऊॅंट पहाड़ के नीचे आया है। समय रहते अच्छा किया उन्होंने यह कह दिया कि हमारी पत्नी अगला चुनाव कन्नौज से नही लड़ेंगी। प्रधानमन्त्री जनधन योजना के खाते हम लोगों ने जीरो वैलेंस पर खुलवा दिये आज दिन तक किसी ने खुलवाये हैं क्या। एक से एक बड़ी योजना मोदी के द्वारा और योगी के द्वारा जब कन्नौज की स्थिति तो ठीक रही होगी। मुझे तो उन्नाव में बताया गया कि 24 घण्टे में 4 घण्टे बिजली नही आती है। अब आप 24 घण्टे बिजली देने की बात कर रहे। शहर में तो 24 घण्टे दे ही रहे है। विकास बोल रहा है। अब सूर्य निकले उल्लू को न दिखाये दे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो