scriptकन्नौज में सपाइयों ने चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला, दिया बड़ा बयान | Samajwadi party Protest in kannauj | Patrika News

कन्नौज में सपाइयों ने चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला, दिया बड़ा बयान

locationकन्नौजPublished: Jun 19, 2020 05:01:27 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– सपाइयों ने शी जिनपिंग का पुतला लेकर जुलूस निकाला और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया

कन्नौज में सपाइयों ने चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला, दिया बड़ा बयान

कन्नौज में सपाइयों ने चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला, दिया बड़ा बयान

कन्नौज. 20 जवानों की शहादत के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपाइयों ने चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की। कन्नौज के तहसील तिर्वा क्षेत्र में सपाइयों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और चाइनीज सामान का बहिष्कार किया।
सपाइयों ने शी जिनपिंग का पुतला लेकर जुलूस निकाला और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। गुरुवार की दोपहर 12 बजे वरिष्ठ सपा नेता नबाव सिंह यादव की अगुवाई में सपा नेता अवनीश यादव, सनी यादव, मोनू यादव, सर्वेश बाथम, कल्लू शर्मा, दीपू चक्रवर्ती, नीलू, इरफान खान सहित एक दर्जन सपा नेताओ ने कस्बे के गांधी चौराहे पर पहुंच कर चीन देश के राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने चीन देश से बनकर आने वाले सामान का प्रयोग करने का भी जमकर बहिष्कार किया।
चीन के राष्ट्रपति पुतला फूंकने के बाद मीडिया से रूबरू हुए वरिष्ठ सपा नेता नवाब सिंह यादव ने कहा चीन देश की सेना द्वारा किए गए घिनौने कृत्य से भारतवासियों में गुस्सा व्याप्त है। पूरा देश इस समय भारत सरकार के साथ खड़ा है। उहोंने इस दौरान चीन देश के बने सामान एलईडी, बल्ब, झालर लाइट सहित कई सामानों का विरोध किया। इसके बाद सपा नेता नवाब सिंह यादव ने कहा कि चीन की प्रवृत्ति एक सांप की तरह है कि उसे कितना भी दूध पिलाओगे लेकिन वह बाद में डसेगा ही इसलिए चीन का इलाज अब बहुत जरूरी है । वही उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वह चीन देश के बने हुए सामान का प्रयोग ना करें।
//www.dailymotion.com/embed/video/x7ujbfh?autoplay=1?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो