scriptडिंपल यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने के फैसले पर जश्न में डूबे सपाई, नगाड़ों पर थिरककर किया शुक्रिया अदा | samajwadi workers happy dimple yadav contesting election from kannauj | Patrika News

डिंपल यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने के फैसले पर जश्न में डूबे सपाई, नगाड़ों पर थिरककर किया शुक्रिया अदा

locationकन्नौजPublished: Mar 10, 2019 11:25:36 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

जिले से सपा प्रत्याशी के रूप में डिम्पल यादव की घोषणा के बाद सपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर छा गई

dimpel yadav

डिंपल यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने के फैसले पर जश्न में डूबे सपाई, नगाड़ों पर थिरककर किया शुक्रिया अदा

कन्नौज. जिले से सपा प्रत्याशी के रूप में डिम्पल यादव की घोषणा के बाद सपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर छा गई। कार्यकर्ताओं ने इकठ्ठा होकर आतिशबाजी छुड़ाई और ढोल की थाप पर जमकर थिरककर खूब जश्न मनाया।
समर्थकों में ख़ुशी की लहर

लोकसभा चुनाव के समीप आते ही सपा कार्यकर्ताओं में प्रत्याशी को लेकर एक उत्सुकता बनी हुई थी। हालांकि हर सार्वजनिक मौके पर अखिलेश खुद को ही यहां से चुनाव लड़ने की बात करते नजर आते थे। लेकिन सपा-बसपा गठबंधन के बाद से ही अंदर खाने में डिम्पल यादव को चुनाव लड़ाने की बात बराबर चल रही थी। जिसका एलान जब समाजवादी पार्टी तरफ से किया गया तो सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। सैकड़ों की संख्या में आज सभी कार्यकर्ता लोहिया तिराहे पर लोहिया जी की मूर्ति के पास इकठ्ठा हुए। जहां इन लोगों ने आतिशबाजी छुड़ाकर ढोल लगाडे के साथ थिरककर जमकर जश्न मनाया।
निर्विरोध हो चुकी हैं निर्वाचित

वर्ष 2012 में कन्नौज लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सांसद डिंपल यादव ने निर्विरोध जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। डिंपल से पहले सिर्फ पुरुषोत्तम दास टंडन 1952 में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जब कि 2014 में उन्होंने 19 हजार 907 वोट से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को हराया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो