scriptसैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता, पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फूंका योगी का पुतला | Samajwadi workers protest against yogi adityanath | Patrika News

सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता, पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फूंका योगी का पुतला

locationकन्नौजPublished: Feb 13, 2019 11:48:35 am

Submitted by:

Neeraj Patel

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने को लेकर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और प्रदर्शन करने लगे।

Samajwadi workers protest against yogi adityanath

सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता, पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फूंका योगी का पुतला

कन्नौज. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने को लेकर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और प्रदर्शन करने लगे। यूपी के कन्नौज में भी सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर योगी-मोदी के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन किया। इसके साथ ही योगी का पुतला भी फूंका। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह लोकतन्त्र की हत्या है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव को छात्र शपथ ग्रहण में शामिल होने प्रयागराज जाते समय जब उनको लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया तो इसकी भनक कन्नौज के सपा नेताओं को जैसे ही लगी वैसे ही सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने तहसील परिसर में घुसकर घंटों हंगामा किया। प्रदर्शन करते समय सपाइयों ने योगी मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण कुछ सपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल के बाहर पहुंच गए। यहां उन्होंने सपा नेता हसीब हसन के नेतृत्व में मुख्यमन्त्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। सांसद प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन सदर एस0डी0एम0 शैलेश कुमार को सौंपा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो