scriptसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के घेरा, दिया घरना, सौंपा ज्ञापन | samajwadi yuvjan sabha dhrana in kannauj up hindi news | Patrika News

सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के घेरा, दिया घरना, सौंपा ज्ञापन

locationकन्नौजPublished: Oct 13, 2018 01:17:04 pm

समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा।

kannauj

सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के घेरा, दिया घरना, सौंपा ज्ञापन

कन्नौज. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा। सयुस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। हत्या, लूट, बलात्कार आदि की आए दिन हो रहीं घटनाओं से प्रदेश थर्रा रहा है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने जिले में बढ़ती चोरी, लूटपाट और अपराधिक घटनाओं पर भी चिन्ता व्यक्त करते हुए कानून व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की मांग की।

सयुस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव हसीब हसन एवं जिला पंचायत सदस्य प्रीतू कटियार की अगुवाई में दर्जनों सयुस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा। वहीं नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनपद में चोरी, हत्या और लूटपाट की अपराधिक वारदातों के बढ़ने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कानून व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सयुस प्रदेश सचिव हसीब हसन ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा का शासन आया है, लगातार फर्जी इनकाउन्टर हो रहे हैं। उन्होने कहा कि लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या हुयी, परिजनों को हर्जाना दे दिया गया, किन्तु अभी न्याय नही मिला।

कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

नोएडा के जितेन्द्र यादव व अतरौली अलीगढ़ के नौषाद व मुस्तकीम समेत अन्य परिवार अपने बेटों को फर्जी इनकाउन्टर मे खो चुके हैं। इनके परिवार को न्याय दिलाया जाए साथ ही प्रदेश की सरकार आर्थिक मदद दे। हसन ने महामहिम राज्यपाल से अनुरोध करते हुए मांग की है कि निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर दण्डात्मक कानूनी कार्रवाई की जाए। जिला पंचायत सदस्य प्रीतू कटियार ने कहा कि जिले मे चोरी, डकैती और हत्याएं जैसे अपराध चरम सीमा पर हैं। जो यह दर्शाता है कि जिले की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो रही है।

यह लोग हुए शामिल

उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस अपराध नियन्त्रण हेतु कठोर कदम उठाए साथ ही जल्द से जल्द चोरी व लूटपाट की घटनाओं का खुलासा करें, जिससे आमजन मानस अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। इस दौरान मुकीम खान, अब्दुला खान, जिला पंचायत सदस्य प्रीतू कटियार, गुड्डा ठाकुर, मुकीम अहमद, राजेष पाल, शकील अहमद, सिब्तेन रजा, मो. निजामुद्वीन, आसिफ सिद्वीकी, मोहम्मद हारून, हाजी रूमी, नावेद सभासद, ज्ञानू कटियार, शिवम जाटव, शाहिद वारसी, शालू सिंहानिया, मोहम्मद शारुख, राजेश पाल, अनुराग मिश्रा, शिवम कटियार आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो