इस मामले में मृतक के पिता ने प्रेमिका के पिता, चाचा और भाई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमिका और उसकी मां को थाने में बैठा लिया है। कन्नौज सौरिख थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मझिगवां गांव निवासी रॉबिन उर्फ शिवम (22) पुत्र उपेंद्र सिंह उन्नाव की एक लेदर कंपनी में इंजीनियर था। दिवाली का त्योहार मनाने मंगलवार को ही वह घर आया था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे रॉबिन बहादुरपुर में संजय की किराने की दुकान
पर सामान खरीदने गया था। उसके साथ उसका चचेरा भाई मयंक शेखर उर्फ मोनू पुत्र जयप्रकाश सिंह भी था। लौटते समय दुकान के करीब गांव के ही एक व्यक्ति ने दोनाली बंदूक से रॉबिन को गोली मार दी। मयंक भाई को बचाने दौड़ा तो उस पर भी फायर झोंक दिया। एक गोली मयंक के हाथ में जा धंसी। इसके बाद हमलावर खून से लथपथ पड़े रॉबिन के पास लौट कर आया और उसके सीने पर बंदूक रखकर फिर फायर कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने हमलावर को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन उसने लोगों पर भी बंदूक तान दी, इससे लोग पीछे हट गए और वह भाग निकलने में कामयाब रहा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को सीएचसी ले गए जहां पर डाक्टरों ने रॉबिन को मृत घोषित कर दिया।