scriptयहां खूब लगे जयश्री राम और वन्देमातरम् के नारे, देखें वीडियो | Slogans of Jayshree Ram and Vande Mataram in Kannauj hindi news | Patrika News

यहां खूब लगे जयश्री राम और वन्देमातरम् के नारे, देखें वीडियो

locationकन्नौजPublished: Dec 12, 2017 09:03:45 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

बगावत करने पर भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जनता का अपार समर्थन शैलेन्द्र अग्निहोत्री को मिला।

Shailendra Agnihotri

Shailendra Agnihotri

कन्नौज. शहर के ग्वाल मैदान स्थित केके इंटर कॉलेज परिसर में शहर के निर्दलीय चेयरमैन शैलेन्द्र अग्निहोत्री उर्फ वंदेमातरम का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमे डीएम सहित आलधिकारी मौजूद रहे। कन्नौज नगर पालिका नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री को उप जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने पद और गोपनीयता कि शपथ दिलाई। इस मौके पर २५ सभासदों को भी शपथ दिलायी गयी। अध्यात्मिक गुरु स्वामी स्वरूपा नन्द महाराज भी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह को जिलाधिकारी व नव निर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री के अध्यात्मिक गुरु स्वामी स्वरूपा नन्द महाराज भी उपस्थित थे। शैलेन्द्र अग्निहोत्री भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे, लेकिन उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया। इसलिए उन्होंने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा। बगावत करने पर भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जनता का अपार समर्थन शैलेन्द्र अग्निहोत्री को मिला। हिंदूवादी छवि का जाना पहचाना चेहरा होने के कारण शैलेन्द्र अग्निहोत्री के मुकाबले चुनाव लड़ रहे निर्दलियों सहित सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की ज़मानातें जब्त हो गयी। सिर्फ सपा के बागी उम्मीदवार हाजी रईस अहमद ही अपनी जमानत बचा सके थे, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार को जिताने के लिए खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कन्नौज में एक जनसभा की थी। शैलेन्द्र ने खुद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता बताते हुए शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से कहा कि सफाई कि समस्या नगर की प्रमुख समस्या है। वहीं अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देते हुए उनका निस्तारण जल्द किया जाएगा।
ऐसे दर्ज करायी थी जीत शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने

सदर नगर पालिका परिषद के निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शैलेन्द्र अग्निहोत्री वंदेमातरम ने चुनाव चिह्न शंख के माध्यम से कुछ यूं शंखनाद किया कि सामने बड़े-बड़े दिग्गजों की आवाज गुम हो गई। पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत सपा, भाजपा, कांग्रेस व अन्य निर्दलीय चारों खाने चित हो गए। पहले ही चक्र से बढ़त बनाने वाले शैलेंद्र ने 4225 मतों से बाजी मारी। बाकी सभी आखिरी क्षण तक संघर्ष करते रहे। इस बार का कन्नौज नगर पालिका का चुनाव बेहद रोचक रहा था। पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्म रईस ही सिर्फ अंतिम क्षण तक निर्दलीय शैलेंद्र का पीछा कर सके थे। आपको बताते चलें की जैसे ही राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में सदर नगर पालिका के अध्यक्ष व सभासद पदों की गणना शुरू हुई थी, तो सबसे पहले डाक मत पत्र खोले गए। इसमें सात मत पत्र निकले।
सभी को दी पटखनी

इसमें निर्दल प्रत्याशी शैलेन्द्र अग्निहोत्री को तीन मत मिले, जबकि चार अन्य राजनीतिक दलों को गए। पहले चरण की मतगणना में निर्दल प्रत्याशी शैलेन्द्र अग्निहोत्री को 2913 मत मिले। वहीं, सपा प्रत्याशी जय कुमार तिवारी को 730, बसपा प्रत्याशी मोहम्मद जहीरुल इस्लाम को 467, कांग्रेस के राजीव मिश्रा को 41, भाजपा प्रत्याशी विक्रम त्रिपाठी को 403, पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रईस को 1,183 व सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना भइया को 170 मत मिले। पहले चक्र से निर्दल शैलेंद्र ने बढ़त ली तो वह अंत तक जारी रही। अंतिम चक्र की गणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शैलेंद्र ने 4225 मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय हाजी रईस को पटखनी दी थी।
यहां भी हुआ शपथ ग्रहण समारोह

नगर पंचायत तालग्राम में भी शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नगर पंचायत कार्यालय भवन के सभा हाल एडीएम राजित राम प्रजापति ने नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष कुसुमा यादव को शपथ ग्रहण करायी। शपथ समारोह में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए भी आमंत्रण भेज गए थे, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह काफी लोग आये। इस मौके पर 11 सभासदों ने भी शपथ ली, जिसमें पांच महिलाएं थी।
पत्नी के बाद अब पति बने चेयरमैन

कस्बे के रामगंज रामलीला मैदान में एडीएम डीपी सिंह नव निर्वाचित चेयरमैन धीरेंद्र आर्य को शपथ दिलाई। गुरसहायगंज पालिका पद पर धीरेंद्र आर्य की पत्नी निहारिका आर्य चेयरमैन रही चुकी है। आज रामलीला मैदान में दोपहर एक बजे अध्यक्ष पद का शपथ समारोह हुआ इसके बाद 25 सभासदों ने भी शपथ लियाए इसमें 12 महिलाएं थी। 25 सीटों पर नौ वार्ड की सीटें पहले से ही महिलाओं के लिए आरक्षित थी। लेकिन महिलाओं ने अन्य तीन सीटों पर भी कब्जा जमाया। ऐसे कुल 12 महिलाएं और 13 पुरुष सभासदों ने शपथ ली।
बसपा की रुबीना ने भी ली शपथ

कस्बे के दंगल मैदान में बसपा की रुबीना बेगम ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदास ने दोपहर तीन बजे शपथ दिलाई। उनके साथ 16 सभासदों ने भी शपथ ली। बसपा का एक गुरसहायगंज व एक समधन पंचायत पर कब्जा हुआ है। नवनिर्वाचित 16 सभासदों में चार महिलाएं शपथ ने भी शपथ ली।
मीरा ने तीसरी बार ली चेयरमैन पद की शपथ

कस्बे के गेस्ट हाउस रायल गार्डन परिसर में नगर पंचायत तिर्वागंज की मीरा गुप्ता ने तीसरी बार चेयरमैन पद की शपथ ली। तिर्वा एसडीएम डाण् अरुण कुमार सिंह उन्हें सुबह 11 बजे शपथ दिलाई। उनके साथ नवनिर्वाचित 15 सभासदों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिसमे छह महिला सभासद थी।
इन अधिकारियों ने दिलाई शपथ

पालिका व नगर पंचायत के नए अध्यक्षों व सभासदों को शपथ दिलाई गई। नगर पालिका कन्नौज के अध्यक्ष व सभासदों को एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर, नगर पालिका गुरसहायगंज में एडीएम डीपी सिंह, नगर पालिका छिबरामऊ व नगर पंचायत सौरिख में एसडीएम मंशाराम वर्मा, नगर पंचायत तालग्राम एडीएम राजित राम प्रजापति, नगर पंचायत सिकंदरपुर व समधन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदास व तिर्वागंज में एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो