कन्नौज

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत हो गई। छिबरामऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हो गई।

कन्नौजApr 10, 2021 / 09:15 pm

Abhishek Gupta

road accident

कन्नौज. दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत हो गई। छिबरामऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। जबकि दादी घायल हो गईं। वहीं, ठठिया में भारी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताते चले की कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ की ग्राम पंचायत भाउलपुर के गांव नथा नगला निवासी शिवम को दादी शांती देवी के साथ गांव अंतपुर गए थे। वहां से दवा दिलवाने के बाद पैदल ही वापस घर जा रहे थे। तालग्राम मोड़ पर गांव अंतपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने शिवम व दादी को टक्कर मार दी। पहिया शिवम के ऊपर से निकल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दादी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। ऐसे में वहां से निकल रहा अतिराजपुर के नगरा निवासी राजन भी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत में काम कर रही महिला ने उसे घायल अवस्था में देखा तो अस्पताल पहुंचाया। इस बीच सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने लोगों को समझा कर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शांति देवी व युवक राजन का अस्पताल में उपचार किया गया। शिवम के पिता संतराम ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही वाहन व चालक का पता लगा लिया जाएगा।

Home / Kannauj / अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.