कन्नौज

चुनावी रंजिश में दो पक्ष हुए आमने सामने, जमकर चले ईंट-पत्थर

-चुनावी रंजिश में दो पक्षों में ईंट पत्थर चले फायरिंग का आरोप-दोनो पक्षों से कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

कन्नौजOct 10, 2021 / 11:17 pm

Arvind Kumar Verma

छात्र को शिक्षकों ने पीटा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कन्नौज. पंचायत चुनाव खत्म होने के बावजूद चुनावी रंजिश का सिलसिला नहीं थम रहा है। चुनावी रंजिश को लेकर सदर कोतवाली के अड़ंगापुर गांव में शुक्रवार देर रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। काफी समय तक कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष से ईंट-पत्थर चलने लग। वहीं फायरिंग का भी आरोप है। दोनों ही पक्ष से कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि अड़ंगापुर में रणधीर यादव प्रधान निर्वाचित हुए हैं। रणधीर यादव के चचेरे भाई दिनेश यादव का आरोप है कि शुक्रवार की सपा नेता नवाब सिंह यादव और उनके छोटे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव उनके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर पहले तो लाठी-डंडा चलाया फिर फायर भी किया।
आरोप है कि इस दौरान उसके पक्ष के कौशलेंद्र और रामचंद्र को बुरी तरह से पीट दिया गया। घर में घुसकर कई और लोगों को पीटा। कौशलेंद्र और रामचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। दिनेश यादव के आरोप पर पुलिस ने नवाब सिंह यादव, उनके भाई नीलू यावद के अलावा विजेंद्र यादव, अमन, विवेक और सुरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.