scriptUP monsoon: Farmer dies due to lightning, possibility of rain at night | UP monsoon: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, रात में बारिश की संभावना | Patrika News

UP monsoon: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, रात में बारिश की संभावना

locationकन्नौजPublished: Jul 09, 2023 06:59:27 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

कन्नौज में आज शाम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है बिजली भी गिर सकती है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि कई अन्य झुलस गए। मौसम विभाग ने लोगों को एडिट किया है।

UP monsoon: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, रात में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आज रात गरज के साथ पानी की संभावना है। 27 डिग्री तापमान के बीच छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम में दक्षिण पूरब दिशा से आने वाली हवाओं का असर आज दिखाई पड़ेगा। बीते शनिवार को एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि कई अन्य झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम पहुंच गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई अन्य लोग भी झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.